Advertisement

Categories: home

बरेली: सुप्रिया ऐरन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दाखिल किया नामांकन।

बरेली: 125 कैंट विधानसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती सुप्रिया ऐरन ने आज 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुचकर नामांकन दाखिल किया । कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुआ श्रीमती ऐरन ने दो लोगों के साथ नामांकन कराया, इस दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने भी ऐरन दम्पति का पूरे जोश के साथ स्वागत किया।
नामांकन दाखिल करने के बाद श्रीमती ऐरन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र का विकास और रोज़गार मेरी प्राथमिकता होगी, अपने मेयर के कार्यकाल में मैंने बरेली शहर का चहुमुखी विकास कराया है। मेरे कार्यकाल में ही अर्बन रिन्यूअल मिशन के तहत शहर के विकास का माडल तैयार हो चुका था, जिसे आज भारतीय जनता पार्टी ने स्मार्ट सिटी का नाम दे दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में सीवर लाइन डलवाने और सौन्दर्यकरण के काम की कार्य योजना मेरे मेयर कार्यकाल में तैयार हो चुकी थी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है और इससे किसान, युवा व गरीब-पिछड़ा समाज काफी परेशान हैं। अब समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार से छुटकारा चाहता है। 2024 में भारतीय जनता पार्टी को अगर देश की सत्ता से बाहर करना है तो यह आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सपा को पूर्ण बहुमत देकर माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करना होगा।
इस अवसर पर ऐरन दम्पति के साथ विधि सलाहकार अजय सिंघल, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, दिनेश यादव, बरेली बार एसोसिएशन के सचिव वी पी ध्यानी एडवोकेट, कौसर अली खां एडवोकेट, अनुज गंगवार, गौरव सक्सेना सभासद, अनुराग पाराशरी, अतुल गुप्ता, कमलेश ठाकुर, सरदार संतवत सिंह चड्डा, संजय वर्मा, सुरेश गंगवार समेत तमाम लोगों उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago