Advertisement

Categories: home

भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

@एक्सप्रेस व्यूज। पीलीभीत विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का आज उद्घाटन हुआ।

पीलीभीत के यशवन्त्री मंदिर रोड पर शुक्रवार को पीलीभीत विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय गंगवार ने फीता काटकर अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय का उद्घाटन हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक संजय सिंह गंगवार ने कहा कि, योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश से गुंडाराज का खात्मा कर भयमुक्त शासन दिया है। प्रदेश में कराए गए रिकॉर्डतोड़ विकास कार्यों के दम पर ही एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। विधायक संजय गंगवार ने भाजपा कार्यकाल में पीलीभीत में हुए कार्यों को भी गिनाया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि पीलीभीत में उनके प्रयास से मेडिकल कॉलेज व खमीर फैक्ट्री का शुभारंभ होने जा रहा है । आगे भी वे भाजपा के सबका साथ सबका विकास और नारे पर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी वर्ग के लोगों को सम्मान मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताने की अपील की।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago