Advertisement

Categories: home

कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशियों ने दाखिल किये अपने पर्चे

‌

बरेली ।आज कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए जिसमें बहेड़ी विधानसभा से संतोष भारती, आंवला विधानसभा से ओमवीर यादव ,फरीदपुर विधानसभा से विशाल सागर, शहर विधानसभा से कृष्ण कांत शर्मा, कैंट विधानसभा से हाजी इस्लाम बब्बू ने पर्चे दाखिल किए ।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पूरे उत्साह से चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में पहुंचे और वही से अपने साथियों और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे ।

बहेड़ी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष भारती मोटरसाइकिल से पर्चा दाखिल करने पहुंचे ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा की कांग्रेस पार्टी की ओर से बरेली जिले में घोषित सभी 9 विधानसभाओं से प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल कर दिए हैं और आज जिद उत्साह के साथ प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल करने आए उससे ऐसा लग रहा है कि पूरे जिले में कांग्रेस का परचम लहराने वाला है उन्होंने कहा पिछले 2 सालों से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेसका हर कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन के साथ लगा हुआ था प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की पूरी टीम तैयार की गई है जिसका लाभ अब हमें इस वर्चुअल चुनाव में मिलेगा हमारे कार्यकर्ता हर ब्लॉक और तहसील में अपने अपने ग्रुप में लोगों से जूम मीटिंग के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं निश्चित ही इस होने जा रहे चुनावों में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है ।

उपस्थित कांग्रेस जनों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जनपद बरेली प्रभारी जितेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, जिला महासचिव जिया उर रहमान ,जिला कोषाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट उपस्थित रहे ‌।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago