@desk:कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद में अपना चौथा बजट पेश करना शुरू कर दिया है। वित्त मंत्री ने इस बजट में युवाओं को 16 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। साथ ही कहा है कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी। बता दें कि वित्त मंत्री ने आम बजट 2022 पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय पहुंचीं और इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पेश होने वाले इस बजट से आम आदमी को काफी उम्मीदें हैं। बजट भाषण पढ़ रहीं निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। निर्मला सीतारण ने अपने भाषण की शुरुआत कोरोना वायरस महामारी के दुष्प्रभावों का जिक्र करते हुए कि है। वित्त मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का असर कम है, लेकिन इससे भी आर्थिक गतिविधियों में थोड़ी बाधा तो जरूर हुई है। वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि भारत को अगले 25 वर्ष की बुनियाद मिलेगी। अगले वित्त वर्ष में आर्थिक ग्रोथ 9.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई गई है। मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है।
जल्द आएगा LIC का आईपीओ, 30 लाख अतिरिक्त नौकरियां देने की क्षमता, 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि एयर इंडिया का विनिवेश पूरा हो गया है। और एलआईसी का आईपीओ अब जल्द ही आएगा। जिसमें 30 लाख अतिरिक्त नौकरियां देने की क्षमता है। वित्त मंत्री ने कहा है कि इस आम बजट से किसान, युवाओं को फायदा मिलेगा। आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी। इसके साथ अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे। और 8 नई रोपवे का निर्माण भी किया जाएगा।
सिलेबस मे फॉर्मिंग कोर्स जुड़ेगा, आर्गेनिक खेती को मिल सकेगा बढ़ावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसानी से जुड़े कोर्स सिलेबस में जुड़ेंगे। इसके लिए राज्यों सरकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे अपने सिलेबस मे फॉर्मिंग कोर्स को जरूर जोड़ें। गंगा कॉरिडोर के नजदीक नेचुरल फॉर्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं छोटे उद्योग एमएसएमई को क्रेडिट गारंटी स्कीम से मदद दी जाएगी। जिससे आर्गेनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी और 80 लाख मकान बनाए जाएंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कहा कि कोरोना वायरस महामारी में पढ़ाई का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। अब डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। वहीं एक क्लास एक टीवी चैनल को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किया जाएगा। मानसिक समस्याओं के लिए नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 और 2023 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…