Advertisement

Categories: home

पीलीभीत में गरजे राजनाथ,विपक्ष पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

पीलीभीत।रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी कांग्रेस की सरकार आई, उस पर हमेशा भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे। यहां तक ​​कि उसके कुछ मंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए, लेकिन हमारी सरकार में हमारे किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए वह बोले-

वर्ष 2017 में जब योगी सरकार बनी तब यूपी की अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ की थी जो अब बढ़ कर 21 लाख करोड़ पहुंच गई है। जब-जब यूपी में भाजपा की सरकार आती है विकास योगासन करने लगता है।

कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तब वे भ्रष्टाचार के आगे कितना लाचार हो गए थे। वे कहते थे- 100 पैसा भेजते हैं तो जनता की जेब में 15 पैसे पहुंचते हैं। फिर किसानों की ओर रूबरू होते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कांग्रेस ने कोई पहल नहीं की। कांग्रेस सरकार के मंत्री तक भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल गए लेकिन मजाल है कि भाजपा का कोई मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए काम करके दिखाया है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर विकास की उपलब्धियां गिनाईं। खुद को पीलीभीत और लखीमपुर की जनता से जोड़ते हुए किसानों और सिखों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि लखीमपुर और पीलीभीत ने कृषि क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। वहीं उन्होंने सिखों को महाराजा रणजीत सिंह की याद दिलाई।

खराब मौसम की वजह से नहीं उतर सका उनका हेलीकॉप्टर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.50 बजे आना था लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका। पीलीभीत की पुलिस लाइन स्थित बने हैलीपैड पर उनके हैलीकॉप्टर के उतरने का जिला प्रशासन ने पूरा इंतेजाम किया था, खराब मौसम के चलते उनका हैलीकॉप्टर लखीमपुर जनपद में नहीं उतर पाया। जिसके बाद रक्षा मंत्री का काफिला बरेली जनपद के लिए रवाना हो गया। जहां से वाया कार द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करीब 2 बजकर 45 मिनट पर पीलीभीत पहुंचे। अपने हेलीकॉप्टर से बरेली में उतरे और सड़क मार्ग से दोपहर करीब 2.50 बजे पीलीभीत पहुंचे। जहां अग्रवाल सभा भवन में आयोजित मतदाता संवाद कार्यक्रम में वह तीन बजे पहुंचे । राजनाथ सिंह लोगों से करीब 40 मिनट तक रूबरू होते हुए सभा में बोले।

सुरक्षा के रहे कढ़े इंतजाम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर शहर का बाजार भी बंद करा दिया गया। चप्पे चप्पे पर पुलिस फ़ोर्स के साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago