@desk:पीलीभीत से गोला डिपो जा रही रोडवेज बस असम हाइवे पर बिठौरा के पास गुरुवार को दोपहर असंतुलित होकर खाई में पलट गई। बस में 45 यात्री थे। जिसमे चालक की मौके पर मृत्यु हो गयी अन्य यात्री घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार,गुरुवार को पौने दो बजे रोडवेज की बस पीलीभीत से गोला के लिए निकली थी। तभी रिठौरा के पास गन्ने से लदी ट्राली को ओवरटेक करने को लेकर चालक संतुलन खो बैठा। जिससे बस पलट गई। चालक बस के नीचे दब गया। जब तक क्रेन से बस को उठाकर चालक को बाहर निकाला गया। तब तक बस चालक 50 वर्षीय कपिल कुमार की मौत हो चुकी थी ।बस चालक संविदा पर रोडवेज में कर्मचारी था।वहीं गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों राधेश्याम तिवारी जोकि गांधी आश्रम पूरनपुर में कार्यरत हैं और लुधियाना के चावल व्यापारी जगजीत कुुमार को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…