Advertisement

Categories: home

दिल्ली बॉर्डर पर अवैसी पर हुआ हमला।

हापुड़। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी की कार पर बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पिलखुवा के एनएच-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर दो हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। वारदात के बाद ओवैसी दूसरी कार में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

वारदात को लेकर कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। हमलावर गौतमबुद्धनगर जनपद निवासी सचिन व सहारनपुर निवासी शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

बृहस्पतिवार को असदुद्दीन ओवैसी जनपद मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार करने के बाद देर शाम काफिले के साथ कार में सवार होकर दिल्ली के लिए लौट रहे थे। ओवैसी के साथ कार में पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

काफिले में पांच अन्य कार भी शामिल थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (पूर्व में 24) पर स्थित पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचने पर हथियारों से लैस दो हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक हमलावर को कार से टक्कर मार दी। जिसके बाद हमलावर भागने लगा लेकिन, समर्थकों ने एक आरोपित को दबोच लिया।

हमलावर के पास से एक पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुए हैं। सूचना पर मेरठ रेंज के आइजी प्रवीन कुमार, डीएम हापुड़ अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ओवैसी की कार के चालक और काफिले में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ की।

टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी हमलावर कैद हो गए। आनन फानन में पांच टीमों का गठन कर फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने फरार दूसरे हमलावर को भी देर रात पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आइजी ने बताया कि हमलावर जनपद गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुरयाई निवासी सचिन और जनपद सहारनपुर क्षेत्र सपाला निवासी शुभम हैं।

Express views

Recent Posts

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

1 day ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

2 days ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

3 days ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

3 days ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

3 days ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

3 days ago