Advertisement

Categories: home

भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन। 2 दिन का राष्ट्रीय शोक।

  • भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित गायिका लता मंगेशकर का ।
  • मुंबई के एक अस्‍पताल में 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
  • करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में रहा एकछत्र राज।
  • जनवरी में कोरोना के बाद से ही आईसीयू में भर्ती थीं लता।

@desk:अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘लता जी के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित गायिका लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं।जनवरी में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गत था। पिछले 28 दिनों से वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती थीं।शनिवार (5 फरवरी) को अचानक से महान गायिका लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ने पर उन्हें डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। लता जी की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर से दुआओं का दौर शुरू हुआ। किंतु रविवार सुबह लाता मंगेशकर जी का निधन हो गया।

‘भारत की नाइटिंगेल’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्‍लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया। भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। लता को भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’ के नाम से जाना जाता है। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago