Advertisement

Categories: home

लोनिवि के जे0ई0 के घर छापा, 40 लाख से अधिक की नगदी बरामद

प्रतीकात्मक चित्र

पीलीभीत। शनिवार शाम एक सूत्र की सूचना पर फ्लाईग स्क्वाड टीम द्वारा लोनिवि के विश्राम गृह के पीछे बने पुराने आवास में छापा मारा गया। जहां टीम को 40 लाख से अधिक की बड़ी रकम मिली है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, शनिवार की शाम को किसी के द्वारा पुलिस को जानकारी मिली कि भारी मात्रा में नकदी विधान सभा निर्वाचन के प्रयोग हेतु अवैध रूप से किसी स्थान पर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर एफ.एस.टी. व पुलिस टीम द्वारा लोनिवि के गेस्ट हाउस के पीछे बने पुराने आवास में छापामारा गया। यह रकम लोनिवि के जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार के आवास से मिली है। जिसके सम्बन्ध में जे0ई0 मुकेश कुमार के द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। फिलहाल सम्पत्ति को सीज करके धारा – 171B,171F,171H IPC व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह गौतम ने बताया कि फिलहाल रकम को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। लोनिवि के अधिकारियों व जेई से भी पूछताछ की जा रही है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago