Advertisement

Categories: home

दुष्‍कर्म और हत्‍या के आरोपी राम रहीम जेल से बाहर, 21 दिन की मिली फरलो ।

@desk: दुष्‍कर्म और हत्‍या के केस में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम गुरमीत सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है। यानी कि वह 28 फरवरी तक अब जेल से बाहर रहेंगे। उनको फरलो दिए जाने की टाइमिंग पर अब सवाल उठने लगे हैं। उनकी इस फरलो को पंजाब चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। फरलो का मतलब है कि वह 21 दिन तक सामाजिक जीवन बिता सकेंगे।

इससे पहले राम रहीम अलग-अगल कारणों के चलते राम रहीम को पैराेल तो मिली है, मगर फरलो पहली बार मिली है। वह भी 21 दिन की। राम रहीम को फरलो देने को लेकर कई चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत में भी डेरा सच्चा सौदा ने एक बड़ी भूमिका निभाई थी। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो अतीत में बीजेपी ने डेरे को पूरा समर्थन दिया था। पंजाब में जिन डेरों का प्रभाव ज़्यादा है, उनमें डेरा सच्चा सौदा, राधा स्वामी सत्संग, डेरा नूरमहल, डेरा निरंकारी, डेरा सचखंड बल्लां और डेरा नामधारी शामिल हैं। चंडीगढ़ स्थित इंस्टिट्यूट फॉर डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन की रिसर्च के अनुसार पंजाब की कुल 117 सीटों में से ये डेरे 56 सीटों पर प्रभावी हैं और उनमें चुनाव नतीजों पर असर डाल सकते हैं।

Express views

Recent Posts

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

1 day ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

1 day ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

1 day ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

2 days ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

3 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

3 days ago