पीलीभीत। चुनावी गतिविधियों में जहानाबाद इंस्पेक्टर सपा के निशाने पर आ गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारियों से शिकायत कर उनकी भूमिका को संदिग्ध बताया है। उप निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लेने का भरोसा दिया है।
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम/उप निर्वाचन अधिकारी राम सिंह गौतम को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि जहानाबाद थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार भाजपा प्रत्याशी के इशारे पर पर काम कर रहे हैं। आरोप है कि थानाध्यक्ष सपा के पदाधिकारियों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर रहे हैं। इसके चलते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं। पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष के अलावा अमित पाठक, रजनीश यादव, जियाउल इस्लाम, प्रशांत यादव,शराफत यार खां, हैदर जाफरी, मंजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इंस्पेक्टर जहानाबाद ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…