पीलीभीत। नगर के छतरी चौराहा के निकट स्थित मीनार बार में मंगलवार रात 10 बजे मामूली विवाद में पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने नगरपालिका के ठेकेदार काशिफ खान को तमंचे से गोली मार दी। गंभीर हालत में ठेकेदार को इलाज के लिए बरेली के एसआरएमएस अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्तजानकारी अनुसार, मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सिपाही को भी मौजूद लोगों ने पीट दिया। पुलिस मामले की तफशीस कर रही है। वहीं मारपीट में आरोपी विवेक भी घायल हुआ है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में छतरी चौराहा के नजदीक स्थित मीनार बार में मंगलवार कि रात 10 बजे नगरपालिका के ठेकेदार काशिफ खान कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा थे। इसी दौरान वहां मौेजूद सपा नेता राजीव अग्रवाल के भतीजे विवेक अग्रवाल से ठेकेदार की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते देखते दोनों में गाली गलौज होने लगी। इस दौरान विवेक अग्रवाल ने तमंचे से ठेकेदार पर गोली चला दी। गोली ठेकेदार के सीने में लगी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना से बार में भगदड़ सी मच गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कहा यह भी जा रहा है कि मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिपाही को मौजूद भीड़ ने पीट दिया, जिसके बाद सुनगढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल ठेकेदार की हालत को नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी विवेक अग्रवाल, और तीन अज्ञात के खिलाफ 147, 148, 307, 504, 506 धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी विवेक और उसके भाई छोटे भाई को सुनगढ़ी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…