Advertisement

Categories: home

विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, ठेकेदार को तमंचे से मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत। नगर के छतरी चौराहा के निकट स्थित मीनार बार में मंगलवार रात 10 बजे मामूली विवाद में पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने नगरपालिका के ठेकेदार काशिफ खान को तमंचे से गोली मार दी। गंभीर हालत में ठेकेदार को इलाज के लिए बरेली के एसआरएमएस अस्‍पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्तजानकारी अनुसार, मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सिपाही को भी मौजूद लोगों ने पीट दिया। पुलिस मामले की तफशीस कर रही है। वहीं मारपीट में आरोपी विवेक भी घायल हुआ है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में छतरी चौराहा के नजदीक स्थित मीनार बार में मंगलवार कि रात 10 बजे नगरपालिका के ठेकेदार काशिफ खान कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा थे। इसी दौरान वहां मौेजूद सपा नेता राजीव अग्रवाल के भतीजे विवेक अग्रवाल से ठेकेदार की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते देखते दोनों में गाली गलौज होने लगी। इस दौरान विवेक अग्रवाल ने तमंचे से ठेकेदार पर गोली चला दी। गोली ठेकेदार के सीने में लगी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना से बार में भगदड़ सी मच गई। उसे तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया। कहा यह भी जा रहा है कि मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिपाही को मौजूद भीड़ ने पीट दिया, जिसके बाद सुनगढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल ठेकेदार की हालत को नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी विवेक अग्रवाल, और तीन अज्ञात के खिलाफ 147, 148, 307, 504, 506 धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी विवेक और उसके भाई छोटे भाई को सुनगढ़ी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago