@डेस्क:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बरेली का सियासी पारा बढ़ाने के लिए पहुंच गए हैं। वे करीब दोपहर 12 बजे भोजीपुरा विधानसभा के लोगों से रूबरू होंगे। यह रैली नैनीताल रोड टोल प्लाजा के सामने होगी, जहां से विपक्ष पर शब्द बाण चलाए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी भी आज साढ़े 12 बजे बरेली के लोगों से वर्चुअल रैली करेंगे। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ भी दोपहर बाद को ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे। आज उन्होंने शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा में रैली करके विपक्ष को घेरा। उनका बरेली में भी रोड शो का भी कार्यक्रम है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ददरौल विधान सभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार दोहरी रफ्तार से काम कर रही है। उन्होंने शाहजहांपुर में कराए गए विकास कार्यों काे विस्तार से सामने रखा। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन का दुष्प्रचार करने वालों, अपराध को बढ़ावा देने वालों, माफियाराज को बढ़ाने वालों को वोट न देने की भी अपील की।
यह रहेगा अमित शाह का कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर डेढ़ बजे बरेली की आंवला विधानसभा सीट जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। यहां सुभाष इंटर कॉलेज मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद सवा तीन बजे शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा क्षेत्र में भी रैली को संबोधित करेंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमित शाह ने कहा कि पंडित दीनदयाल के सपनों को भी साकार करने का काम पीएम मोदी कर रहे हैं।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…