Advertisement

Categories: home

पूर्व सपा मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे पर दलित युवती की हत्या का आरोप

उन्नाव: उत्तर प्रदेश का उन्नाव ज‍िला एक बार फ‍िर सुर्खियों में है। ज‍िले में दलित लड़की के अपहरण और हत्‍या के सनसनीखेज मामले में सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह के पुत्र राजौल सिंह पर आरोप लगा है। किशोरी का शव फतेह बहादुर के दिव्यानंद आश्रम के पास प्लाट में मिला था। वहीं, यूपी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामला बढ़ता देख एक इंस्‍पेक्‍टर को सस्‍पेंड कर द‍िया गया है। उधर, मृतका की पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्‍या करने की पुष्टि हुई है। सूत्र बता रहे कि गर्दन की हड्डी भी टूटी पाई गई है। इस बीच, परिजन अंतिम संस्‍कार नहीं करने पर अड़ गए हैं।

उधर, मृतका की मां ने जांच अधिकारी के साथ इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है क‍ि पुल‍िस से बेटी का पता लगाने को कहने पर जवाब होता था क‍ि तुम्हारी लड़की कहीं भाग गई है। आ जाएगी तब बयान करेंगे। सीओ, इंस्पेक्टर सभी ने भी यही कहा। मृतका की मां ने पुल‍िस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुल‍िस ने एसपी साहब से डेढ़ महीने तक हमसे मिलने नहीं दिया गया। कहने लगे तुम्हारी लड़की बालिग है, किसी के साथ भाग गई है, आ जाएगी तो बयान करेगी। मृतका की मां का आरोप है क‍ि सीओ साहब कहते रहे कि जैसे ही पता चलेगा हम बताएंगे। कहने लगे तीन टीमें तुम्हारी लड़की को खोजने के लिए लगाई है। जबकि एक भी टीम नहीं लगाई गई थी। बराबर झूठ बोलते रहे।

मायावती ने पूरे मामले पर पीड़ित परिवार के लि‍ए मांगा न्‍याय
उधर, बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इस पूरे मामले पर योगी सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

मां पुल‍िस के पास लगाती रही चक्‍कर
मृतका की मां ने कहा कि भाई ने फोन पर बताया कि बिटिया मार डाली गई। वह लगातार 9 दिसंबर से पुलिस के पास चक्कर लगा रही थी लेकिन पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही। उनका कहना है क‍ि पूर्व राज्य मंत्री फतेह बहादुर सिंह के पुत्र राजौल सिंह ने उनकी बेटी को उठाया था और इंस्पेक्टर कहते रहे क‍ि बिटिया तुम्हारे लिए कमाई का जरिया है। कहा क‍ि उनसे तुम 4 लाख रुपए मांग रही हो। लड़की तुम्हारे पास है।

जांच अध‍िकारी न‍िलंब‍ित
एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। इसके साथ ही तत्कालीन चौकी प्रभारी प्रेम दीक्षित के खिलाफ जीआरपी रेलवे पुलिस को लिखा गया है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। पोस्टमॉर्टम हो गया है।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago