Advertisement

Categories: home

पीलीभीत में गरजे टिकैत, बोले जनता सिखायेगी सबक

पीलीभीत। मंगलवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकारों ने वादा खिलाफी की है। इसकी सजा जनता उन्हें इस विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि उनका संगठन तो गैर राजनीतिक है, किसी दल को वोट देने के लिए नहीं कहते। जनता खुद समझदार है। वो सबक जरूर सिखायेगी।

किसानों के प्रति सरकार का रवैया तानाशाही

पंजाब में किसानों के लिए बिजली मुफ्त है, यहां बारह गुना शुल्क वसूला जा रहा। तराई के किसानों को गेहूं और धान का सरकारी समर्थन मूल्य कभी मिलता ही नहीं है। पूरा प्रदेश गन्ना बेल्ट है लेकिन अभी तमाम किसानों को पिछले पेराई सत्र के गन्ने का भी पूरा भुगतान नहीं मिला है। सरकार का रवैया तानाशाही पूर्ण है। जनता को इन सरकार से सवाल जवाब जरूर करना चाहिए। बोले-सरकार का ये षडयंत्र है कि युवाओं को मजदूर बना दो।

जनता विकास की बात चाहती है हिजाब की नही

राकेश टिकैत ने कहा कि हिंदू-मु्सलिम, जिन्ना, पाकिस्तान पश्चिमी यूपी में बहुत शोर मचाया लेकिन वहां ये सब नहीं चला। जनता विकास की बात चाहती है। हिजाब की नहीं, बल्कि किसान हिसाब किताब चाहते हैं। बोले- हम नहीं कहते किसे वोट दो लेकिन वादा खिलाफी करने वालों को सजा जरूर दो।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
राकेश टिकैत ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सवाल पूछने पर नेता गोली चला देते हैं।क्योंकि इन लोगों के पास जवाब देने के लिए कोई शब्द नहीं है। यहां लोगों को गाड़ियों से कुचलने वाले को तीन महीने में जमानत मिल जाती है। सरकार से सवाल करो, तो गोली चलवाती है। बोले-दुनिया में दो ही तानाशाह हैं, एक उत्तर कोरिया में और दूसरा भारत में।

टिकैत ने ओवैसी को बताया बीजेपी का चचाजान
ओवैसी पर बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि ओवैसी बीजेपी के चचा जान हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और यह दोनों दिन में अलग-अलग मदरसों में पढ़ते हैं तो वहीं शाम को ट्यूशन लेने आरएसएस के कार्यालय नागपुर में जाते हैं।

योगेंद्र यादव ने क्या कहा

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि हमारे पांच बिंदु हैं, उन पर कार्रवाई करने का सरकार ने वादा किया था। एमएसपी का कानून बने, पचास हजार मुकदमें जो किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए, वे वापस हों। पराली जलाने पर जुर्माना बंद किया जाए, शहीद किसानों के स्वजनों को मुआवजा और बिजली की समस्या का समाधान हो। ने जनता से चुनाव में वोट की चोट देने की अपील की ।

उन्होंने कहा कि जनता को सरकार से सवाल पूछना चाहिए कि आखिर जनता का कितना विकास हुआ।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

11 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

22 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

1 day ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 day ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago