Advertisement

Categories: home

कांग्रेस ने देश व पंजाब में क्‍या-क्‍या कुकृत्‍य नहीं किए:पीएम मोदी

@desk:प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रैली ने पठानकोट में आयोजित रैली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा दोनों पाटियां एक ही हैं। दोनों यहां पंजाब में बस नूरा कुश्‍ती (नकली कुश्‍ती) कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश और पंजाब की धरती पर क्‍या-क्‍या कुकृत्‍य नहीं किए। उन्‍होंने नवां पंजाब का संकल्‍प दोहराते हुए राज्‍य के लोगों से इस बार पांच साल सेवा करने का मौका मांगा। उन्‍होंने कहा कि देशभर में सैकड़ों सैनिक स्‍कूल खोले जाएंगे और बार्डर क्षेत्र में स्‍कूलों में एनसीसी का विस्‍तार किया जाएगा।

पीएम मोदी ने नवां पंजाब बनाने के संकल्‍प के संग शुरू किया भाषण

पीएम मोदी ने रैली में नवां पंजाब के संकल्‍प के साथ अपना भाषण शुरू किया। उन्‍हाेंने संत रविदास जयंती पर लाेगों को बधाई दी। उन्‍हाेंने कहा कि उनकी सरकार संत रविदास जी के बताए राह पर चल रही है। उन्‍होंने संत रविदास के एक दोहे का जिक्र भी उन्‍होंने किया। उन्‍होंने पठानकोट से जुड़ी अपनी यादों की चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि माझा की इस धरती ने मां जैसा प्‍यार व स्‍नेह दिया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और पंजाब की धरती पर क्‍या-क्‍या कुकृत्‍य नहीं किए।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही हैं, पंजाब में लड़ रही हैं नूरा कुश्‍ती

उन्‍होंने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि काशी विश्वनाथ का भी ये लोग विरोध करते रहे। काशी विश्वनाथ मंदिर पर सोना चढ़ाने का काम महाराजा रणजीत सिंह ने ही किया था। आस्था से उनको (कांग्रेस व आप) चिढ़ है। इस बार आप को भाजपा को मौका देना है यह पंजाब ने तय कर लिया है। इस बार पक्का परिवर्तन होगा। यह दोनों (कांग्रेस व आप) राम मंदिर का मिलकर विरोध करती रही हैं। दोनों पार्टियां यहां पंजाब में नूरा कुश्‍ती कर रही है, लेकिन दोनों एक ही है। एक पार्टी ने पंजाब को नशे में धकेला तो दूसरी पार्टी दिल्ली को शराब का लती बनाने पर लगी है।

हम मजबूर पंजाब नहीं मजबूत पंजाब बनाएंगे

मोदी ने कहा कि हम मजबूर नहीं मजबूत पंजाब बनाएंगे। पंजाब को खुशहाल बनाएंगे। पंजाब ने हमेशा देश के विकास के लिए योगदान दिया है। कभी पंजाब की पहचान देश के सबसे खुशहाल राज्‍य के रूप में होती थी, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। युवा पलायन कर रहे हैं, कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। यहां सिर्फ एक ही धंधा चल रहा है खनन में लूट का धंधा। माझा को उद्योगों से दूर रखा गया।

कांग्रेस ने सेना के शौर्य पर उठाए सवाल

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश और पंजाब की धरती पर क्या-क्या कुकृत्य नहीं किए। पठानकोट हमले पर देश एकजुट था लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता क्या कर रहे थे। इन लोगों ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाए थे या नहीं उठाए थे। हमारी धरती के लाल पर शक किया था या नहीं किया था। कांग्रेस के नेता पुलवामा के हमले की बरसी पर भी अपनी ‘पाप लीला’ बंद नहीं कर पाए ।
संवेदनशील राज्य की सुरक्षा क्या हम ऐसे लोगों के हाथ में दे सकते हैं क्या। यह आपकी चिंता कर सकते हैं क्या इन्हें फिर से मौका मिल गया तो यह पंजाब की सुरक्षा को खतरे में डालने से पीछे नहीं हटेंगे। मोदी ने कहा कि 20 फरवरी को पंजाब की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भाजपा को और एनडीए को वोट देना है। कैप्टन साहब (कैप्‍टन अमरिंदर सिंह) की पार्टी भी हमारे साथ जुड़ी है। 20 फरवरी को पंजाब के विकास के लिए भाजपा गठबंधन को वोट देना है। हमारी सरकार सेनाओं का लगातार आधुनिकीकरण कर रही है। हमारी सरकार महिलाओं को सेना में नए अवसर दे रही है। यह वीरों की भूमि है। यहां की बेटियां देश की सेवा में हमारे साथ होंगी।

उन्‍होंने कहा कि विकास का जो सिलसिला भाजपा की सरकार में शुरू होता है वह कभी रुकता नहीं है। जहां एक बार भाजपा के पैर जम जाते हैं वहां दिल्ली में बैठकर रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वाले परिवार की छुट्टी हो जाती है। वंशवाद का सफाया हो जाता है। तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की विदाई होती है। नवां पंजाब के लिए मेहनत करने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
पीएम के भाषण के दौरान जनसभा में जय श्रीराम और मोदी-मादी के नारे गूंज रहे थे। पीएम ने कहा आपका प्यार मेरे सर आंखों पर। जो दिल्ली में एयरकंडीशंड कमरों में बैठे हैं वह नहीं जानते कि जनता की ताकत क्या है। पठानकोट और माझा की धरती वीरों की धरती है। यहां घर-घर से नौजवान सीमा पर पहरा दे रहे हैं। इसी धरती से सिख धर्म को भी प्रचार मिला।

Express views

Recent Posts

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…

14 hours ago

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, किसान का साल भर का गल्ला व गृहस्थी राख 

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…

16 hours ago

असंतुलित बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…

17 hours ago

नकली DRI अफसर बन लूटा सोना,312 वोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस सहित,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…

23 hours ago

पाऊंनगला के चारों धान क्रय केंद्र मिले बंद, पिछले 10 दिनों से नहीं हुई तौल

बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …

23 hours ago

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट व धमकी, रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…

2 days ago