पीलीभीत: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कुछ घंटे ही शेष रह गए है। लेकिन राजनीतिक दल अन्य चरणों के प्रचार में जोरो से लगे हुए है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंच पर अपने संबोधन में कहा कि पहले और दूसरे चरण में हम सीटों का शतक लगा चुके हैं। तीसरे और चौथे चरण में भी इसे दोहराएंगे और सौ सीटें लेंगे। चौथे चरण तक बहुमत मिल जाएगा। वापस हुए तीन कृषि कानून को अखिलेश यादव ने काका बताया। अखिलेश ने कहा कि काका गए तो अब बाबा भी जाएंगे। नौजवान और किसान इस बार भाजपा की भांप निकाल देंगे।
उप्र का यह चुनाव सूबे का भविष्य तय करेगा। भाजपा की रीतियों और नीतियों पर बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसे। ड्रमंड कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने अपने घोषणा पत्र पर भी विचार रखे। साथ ही जिले में चारों सीटों को जिताने का आवाहन जनता जर्नादन से किया। इस मौके पर सदर सीट के प्रत्याशी डा.शैलेंद्र सिंह गंगवार, बीसलपुर में दिव्या गंगवार समेत बरखेडा के हेमराज वर्मा व पूरनपुर से प्रत्याशी आरती मौजूद रहीं।
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…