कानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच कानपुर में चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन करते हुए मतदान का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जबकि मतदान करते हुए ईवीएम की तस्वीर लेना सख्त मना है। ऐसा करने वाले शख्स के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाता है।
बताया जा रहा है कि कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने कानपुर शहर की हडसन पोलिंग बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम मशीन में वोट डालते हुए फोटो क्लिक की और उसे शेयर भी कर दिया। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि वो किस पार्टी को वोट दे रही हैं।
इस मामले में कानपुर की डीएम नेहा शर्मा ने कहा है कि इस मामले में FIR दर्ज होगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कानपुर में महापौर प्रमिला पांडे द्वारा हडसन स्कूल मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में FIR कराई जा रही है।
कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय FIR दर्ज, वोट देते हुए EVM का फोटो किया शेयर।
कानपुर, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच कानपुर में चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन करते हुए मतदान का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जबकि मतदान करते हुए ईवीएम की तस्वीर लेना सख्त मना है। ऐसा करने वाले शख्स के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाता है।
बताया जा रहा है कि कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने कानपुर शहर की हडसन पोलिंग बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम मशीन में वोट डालते हुए फोटो क्लिक की और उसे शेयर भी कर दिया। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि वो किस पार्टी को वोट दे रही हैं।
इस मामले में कानपुर की डीएम नेहा शर्मा ने कहा है कि इस मामले में FIR दर्ज होगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कानपुर में महापौर प्रमिला पांडे द्वारा हडसन स्कूल मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में FIR कराई जा रही है।
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…
बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…
बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…
बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …
बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…