Advertisement

Categories: home

UP Election 2022: मतदान सफल बनाने का प्रशासन का अनोखा तरीका।

पीलीभीत:यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के अन्तर्गत 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपनी पूरी तरह कमर कस ली है। जनपद में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न तरीको से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
प्रशासन ने 23 फरवरी को होने वाले मतदान को सफल बनाने हेतु नगर में कई प्रमुख होटलों व रेस्टोरेंट्स में मतदान करने वाले युवाओं के लिये 25 प्रतिशत तक की छूट रखी है। साथ ही प्रशासन की ओर से पीलीभीत नगर के पार्कों में निशुल्क एंट्री भी की गई है। प्रशासन द्वारा दी गयी इस छूट का लाभ सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जिनकी उंगली पर अमिट स्याही का निशान होगा।

साथ ही सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों , दुकानदारों , कारखाना स्वामियों को निर्देश दिए गए हैं कि 23 फरवरी को होने वाले मतदान दिवस पर अपने कर्मचारियों को मतदान करने हेतु अवसर प्रदान करें। मतदान का दिन बन्दी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago