लखनऊ । डीएम अभिषेक प्रकाश ने शहर के लोगों से आगामी 23 फरवरी को रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है। ट्विटर पर जारी किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि अभी तक लखनऊ वोटिंग में काफी पीछे रहा है लेकिन इस बार हमें रिकॉर्ड वोटिंग सेट करते हुए पूरे देश में अव्वल स्थान लाना है।
जारी किए गए वीडियो में डीएम ने क्या कहा
लखनऊ के सभी सम्मानित नागरिकों को मेरा नमस्कार और विशेष रूप से जो हमारे 18 प्लस वोटर्स है उनका स्वागत एवं अभिनंदन। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि 23 फरवरी को लखनऊ में हमारे मतदान की तारीख है। उन्होंने कहा है, इस बार एक नई पहल की गई है कि हर बूथ जो पहले पुरुष मतदाता और पहली महिला मतदाता होंगी उनके द्वारा एक पेड़ भी लगाया जाएगा जिसे हम मत वृक्ष कहेंगे। तो आइए लोकतंत्र के इस महापर्व में आप एक अभिन्न अंग बने। सभी वोटर्स 23 तारीख को यही नारा दे कि पहले मतदान फिर जलपान।
देखें वीडियो-
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…