Advertisement

Categories: home

पीलीभीत में कुल 61.33 फीसदी मतदान, कई जगह बीएलओ की लापरवाही का मामला।

@Express views desk: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. इसमें पीलीभीत जिले की भी चार विधानसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।पीलीभीत में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 61.33 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

पैरालाइसिस की मरीज बुजुर्ग पहुंची वोट डालने

शहर पीलीभीत के मोहल्ला मोहत्सिम खां की 85 वर्षीय
कमलेश कुमारी जोकि पिछले 4 वर्षों से पैरालाईसिस की मरीज है लेकिन मतदान करने का निर्णय लेकर एक अतुल्यनीय कार्य किया।
शहर के गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा द्वारा इन वृद्ध महिला को शेर मोहम्मद प्राथमिक विद्यालय मतदान स्थल ले जाकर मतदान करवाया गया ।।

पीलीभीत में बीएलओ की लापरवाही का बड़ा मामला

पीलीभीत में बीएलओ की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है, यहां दर्जनों मतदाताओं के वोट मतदाता सूची से गायब मिल। ऐसे में सुबह से इंतजार कर रहे दर्जनों मतदाताओं वोट डालने से वंचित रह गए।वोट न पड़ने से नाराज मतदाताओं ने कई जगह बीएलओ के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ईवीएम मशीन खराब होने से कुछ देर के लिए रुका मतदान

पीलभीत में बूथ संख्या 246,247 में ईवीएम मशीन खराब होने की खबर सामने आई। मशीन में खराबी आने के कारण पोलिंग बूथ पर काफी देर तक मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही, हालांकि, पोलिंग टीम ने कुछ देर में मशीन को बदल दिया, और मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

7 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

11 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

11 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago