Advertisement

Categories: home

गैस पाइप लाइन बिछाने के चक्कर में शहर की सड़कें और पाइप लाइन की जा रहीं क्षतिग्रस्त, हो रही नियमो की अनदेखी, जिम्मेवार मौन

मोहित कुमार जौहरी@express views.पीलीभीत।गैस पाइप लाइन बिछाने के चक्कर में शहर की सड़कें और पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों के कानों में जूँ तक नही रेंग रही है। जबकि पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी नियमो की अनदेखी कर रही है।

बता दें कि नगर पालिका क्षेत्र में बिछ रही गैस पाइप लाइन लोगों की आफत बन गई है। गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनी जेसीबी से सड़कों को खोद रही है और जिन शर्तों में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम दिया है। कंपनी उसका उल्लघंन कर रही है। आएदिन सड़क और पेयजल लाइन टूट रही है। कुछ दिन पहले भी जमा मस्जिद के सामने एक घर के पानी के कनेक्शन को कंपनी के लापरवाह कर्मियों द्वारा तोड़ दिया गया था, मामला पुलिस तक पहुंचा तो मामले को रफ़ा दफा कर दिया गया। आएदिन हो रही इन लापरवाहियों से शहर के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवास विकास कॉलोनी में पानी की लाइन टूटी

आज पीलीभीत के आवास विकास कॉलोनी में भी गैस पाइप लाइन बिछाते हुए अचानक पानी की लाइन टूट गयी जिससे सुबह 10 बजे से पानी की सप्लाई बंद हो गयी और पीने के पानी की सप्लाई लचर होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अभी तक जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली है।

आवास विकास कॉलोनी के निवासी अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह से पूरी कॉलोनी में पानी की सप्लाई बंद होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ठेकेदारों द्वारा मनमाने तरीके से कार्य को दिया जा रहा अंजाम
पाइपलाइन बिछाने हेतु कुछ नियमावली है जिसमे यदि सड़क की कटिंग निर्धारित लम्बाई या चौड़ाई के अनुरूप होनी चाहिये। किसी भी सार्वजनिक या निजी संपत्ति को यदि कोई नुकसान पहुंचता है या कोई दुर्घटना होती है तो उसके क्षतिपूर्ति की जिम्मवारी स्वम् कंपनी की होगी। यदि सड़क की कटिंग नियम विरुद्ध होती है तो दोषी पर दण्ड का प्रावधान है। गैस पाइप लाइन को बिछाने में समय ले आउट प्लान से डालना जरूरी है नहीं ताे भविष्य में शहर के लोगों को परेशान होगी। ज्वलनशील गैस हाेने से खतरा भी पैदा हाे सकता है। किंतु ठेकेदारों द्वारा मनमाने तरीके से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।

क्या है नियम।

*गैस पाइप लाइन पहले से बिछी हुई पेयजल पाइप लाइन, नाली व अन्य कंट्रक्टशन से कम से कम एक मीटर की दूरी होना चाहिए।
*लाइन के उपर पेपर कवर, नीचे रेत होना चाहिए, ताकि वह उपर नहीं आ सके।
*गैस पाइप लाइन में जगह-जगह मोड़ नहीं होना चाहिए और क्रासिंग विशेष परिस्थिति में ही हो।
*सड़क से पर्याप्त दूरी होना चाहिए।

Express views

Recent Posts

इलाज के अभाव में दुर्घटना में घायल अधेड़ ने एक माह बाद तोड़ा दम 

बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के…

19 hours ago

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर 

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के ग्राम आमडार  निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों व अन्य लोगों पर घर में घुसकर…

19 hours ago

अतिरिक्त दहेज और कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, मायके पहुंची पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज में कार की…

19 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर पीलीभीत भाजपा की बैठक,धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, 44 सदस्यीय संचालन समिति का गठन

पीलीभीत।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का…

19 hours ago

डॉo राघवेंद्र सिंह गंगवार नीमा के जिला अध्यक्ष घोषित

विनय सक्सेना@express views पीलीभीत। गुरूवार को संतोष होटल में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा )…

23 hours ago

अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान, 7 वाहन सीज

बरेली। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे…

1 day ago