Advertisement

Categories: home

जिले में अवैध प्लाटिंग का धंधा जोरों पर, नही हो रही कोई ठोस कार्यवाई।

चित्र:ईदगाह रोड

पीलीभीत। सावधान! अगर आप पीलीभीत में अविकसित कालोनी में प्लाट लेने की सोच रहे हैं तो कदम सोच समझकर उठाए । क्योकि पीलीभीत की सीमा में और सीमा से सटे इलाकों में प्लाटिंग के नाम पर ठगी का खुला खेल चल रहा है। बिना किसी नक्शे पास हुए व बिना 143 दर्ज हुए मानकों के विपरीत कॉलोनाइजर प्लॉटिंग कर रहे हैं। लोगों को सस्ते आशियाने का सपना दिखाकर उनकी जीवनभर की खून-पसीने की कमाई हड़पकर कालोनाइजर व प्रॉपर्टी डीलर फरार हो जाते हैं और जिन्हें प्लॉट मिलते हैं वे सुविधाओं के लिए तरसते रहते हैं। प्रोपर्टी डीलर और कालोनाइजर लोगों की अज्ञानता का फायदा उठाते हैं।योगी सरकार में पीलीभीत जिले में भूमाफियाओं के हौसले दिनोदिन बुलंद होते जा रहे हैं।जबकि योगी सरकार ने शपथ लेते ही सबसे पहले कहा था कि भूमाफियाओं पर शिकंजा कसना उनकी सरकार का प्रमुख दायित्व है। पहले भी मीडिया में कई बार भूमाफियाओं के विरुद्ध खबरों का प्रकाशन व प्रसारण हुआ तो प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर खाना पूर्ति करके छोड़ दिया।

चित्र:सड़ा गौटिया

आपको बता दें कि शहर से सटे नौगवां, ईदगाह रोड, चिडियादेह, सड़ागौटिया, चंदोई, मीरपुर आदि में कई बीघों की कृषि भूमि पर कॉलोनाइजर बिना किसी नक्शे व लेआउट पास के अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं। साथ ही स्टाम्प चोरी कर सरकारी राजस्व को चूना लगा रहे हैं, किन्तु प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाई नही हो रही है।

भ्रष्ठ कर्मचारियों, अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के कारण ही अब भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो गए है। जिसका खामियाजा सामान्य नागरिकों को भुगतना पड़ता हैं।
इसलिये यदि आप भी शहर या उसके आस पास कोई प्लाट ले रहे हैं तो कॉलोनाइजर से लेआउट, नक्शा, व अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

9 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

13 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

13 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago