Advertisement

Categories: home

बरखेड़ा में बार बालाओं से अश्लील डांस करवाने और अवैध हथियार के प्रयोग मामले में दोषियों पर मुकदमा दर्ज।

विमलेश कुमार@express viewsपीलीभीत। जनपद के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर मे दबंग प्रधान मो. फारूख खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर आ रहें थें।
आपको बता दें कि प्रतिबंध होने के बावजूद भी बार बालाओं के अश्लील डांस रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले बिलसंडा थाना क्षेत्र इसके बाद बरखेड़ा थाना क्षेत्र से बार बालाओं के अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बीते दिन मे बरखेडा थाना क्षेत्र के गाँव विक्रमपुर गाँव मे बार बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इतना ही नही बार बालाओं के ठुमको पर एक युवक असलहे का प्रदर्शन भी कर रहा था। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जाँच में जुट गई थी। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में बार बालाओं अश्लील डांस का आयोजन किया गया। डीजे की धुन पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इतना ही नही बार बालाओं के ठुमको पर एक युवक असलहै का प्रदर्शन भी कर रहा है। आचार संहिता के बाबजूद खुलेआम असलहे का प्रदर्शन करना स्थानीय पुलिस पर की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता थें। जिसको लेकर बरखेड़ा थाना से जानकारी के अनुसार बताया गया कि मोहम्मद फारुख अपने मकान की छत पर टेंट लगाकर चारों तरफ से खोलें मैं लड़कियों से अश्लील डांस करा रहे थे व वहां पर मौजूद लोग अश्लील फब्तियां कसते हुए गंदे गंदे इशारे भी कर रहे थे। ग्राम प्रधान मोहम्मद फारुख द्वारा अवैध असलाह से हवा में लहराते हुए हर्ष फायर भी किया था। जिस के संबंध में थाना हाजा में मुकदमा अपराध संख्या 116/22 धारा 142/144/188/294 बनाम ग्राम प्रधान मोहम्मद फारुख पुत्र मोहम्मद याकूब, महबूब मदार पुत्र सिद्धू वक्श, शेर मोहम्मद पुत्र मैकू बक्श, नदीम पुत्र मोहम्मद फारुख निवासी ग्राम विक्रमपुर, मोहम्मद सादिक, सगीर अहमद, कश्मीरा निवासी ग्राम पौटा कला और 8 से 10 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया। जिसमें त्वरित कार्यवाही करतें हुए हर्ष फायरिंग करते हुए ग्राम प्रधान मोहम्मद फारुख पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी ग्राम विक्रमपुर थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत मय अवैध तमंचा व खोका कारतूस केक गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 117/2022 धारा 3/25/27 एक्ट बनाम मोहम्मद फारुख पंजीकृत किया गया है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago