Advertisement

Categories: home

पीलीभीत की चारों विधानसभाओं में BJP का लहराया परचम, समर्थकों में खुशी की लहर।

पीलीभीत ।जिले में चारों विधानसभा सीटों पर BJP ने जीत हासिल की है। पीलीभीत में चौथे चरण में (23 फरवरी) मतदान कराया गया था। जिले में विधानसभा की चार सीटें, बरखेड़ा, पूरनपुर, बीसलपुर और पीलीभीत हैं।

2017 में चारों सीटें जीतने के बाद , पीलीभीत भाजपा के गढ़ के रूप में जाना जाने लगा था। पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी कृषि कानूनों को लेकर अपनी ही पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ बोलते रहे हैं। पीलीभीत जिले में पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी ने चारों सीटें जीती थीं। पीलीभीत भाजपा नेता मेनका गांधी का चुनाव क्षेत्र है। पीलीभीत जिले की चार में से दो सीटों पर बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायकों को चुनाव लड़ाया है।

2022 चुनाव में पीलीभीत जिले की सदर सीट से समाजवादी पार्टी शैलेंद्र सिंह गंगवार चुनाव मैदान में थे। वहीं भाजपा ने संजय सिंह गंगवार पर दांव खेला। इस विधानसभा में इस बार 8 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। जिसमे 7 पुरुष और 1 महिला शामिल रहीं। शहर विधानसभा सीट से भाजपा के संजय सिंह गंगवार ने सपा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह गंगवार को 7 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की है।जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दिखी।

किसे कितने मिले वोट‌‌:
संजय सिंह गंगवार (BJP) – 124782
शैलेंद्र सिंह गंगवार (SP) – 117152
शाने अली (BSP) – 11961
शकील अहमद नूरी (Cong) – 1038

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार 11 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 9 पुरुष और 2 महिलाएं थीं। यहां से समाजवादी पार्टी ने आरती को चुनाव मैदान में उतारा। वहीं भाजपा ने मौजूदा विधायक बाबूराम पर दांव खेला। बसपा से यहां अशोक कुमार राजा और कांग्रेस से ईश्वर दयाल पासवान मैदान में थे। पूरनपुर सीट से बाबू राम पासवान ने दोबारा जीत दर्ज की है।

किसे कितने मिले वोट‌‌:
बाबू राम पासवान (BJP) – 1,34,204
आरती महेंद्र (SP) – 1,07,387
अशोक राजा (BSP) – 15994
ईश्वर दयाल पासवान (Cong) – 2050

बरखेड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्तांनद पर दांव लगाया। इनका मुकाबला सपा के हेमराज वर्मा से रहा। इस विधानसभा में कुल 9 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। बरखेड़ा से भाजपा के स्वामी प्रवक्तानंद ने 81 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।

किसे कितने मिले वोट‌‌:
स्वामी प्रवक्तानंद (Bjp) 1,51,498
हेमराज वर्मा (SP) – 69,660
हरप्रीत सिंह (Cong) – 2695
मोहन स्वरूप (BSP) – 9321

बीसलपुर विधानसभा सीट से बीजेपी को चार बार जीत मिली है और चारो बार राम सरन ही विधायक रहे। इस सीट से बीजेपी ने इस दफा विवेक वर्मा पर दांव लगाया है। वहीं सपा ने यहां से दिव्या गंगवार को उम्मीदवार बनाया। बसपा से अनीस अहमद खान और कांग्रेस से राजेश चंद्र अरविंद उम्मीदवार थे। बीसलपुर विधायक राम सरन वर्मा के पुत्र विवेक वर्मा को जीत हासिल हुई है।
किसे कितने मिले वोट‌‌:
विवेक वर्मा (BJP) -1,20,675
दिव्या गंगवार (SP) – 69796
अनीस अहमद खां (BSP) – 35286
शिखा पांडे (Cong) – 1376

Express views

Recent Posts

प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग उठाई

विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के प्रधान अमित कुमार ने…

23 hours ago

डेढ़ साल से ग्रेच्युटी और पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड सफाई कर्मी

 नगर पंचायत अध्यक्ष पर 20% मांगने का आरोप विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।कस्बे के वार्ड नंबर…

24 hours ago

काल बनी रफ्तार: बाइक-साइकिल की भिड़ंत में तीन घरों के चिराग बुझे

बरेली। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में…

24 hours ago

सनसनी: डीजे कर्मी की सिर में गोली मारकर हत्या, परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने देर रात…

1 day ago

बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ।

बरेली।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बरेली डॉ अजय पाल के निर्देशन, व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर…

2 days ago

बरेली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योग सप्ताह’ का भव्य आगाज, पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

बरेली। '12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर आज बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग…

2 days ago