@Desk.उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। UP में 270 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 128 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं सरदना से भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। इसके अलावा कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं।सिराथू सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। मतगणना रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है।
मिलक सुरक्षित सीट से भाजपा की राजबाला 5912 वोटों से जीतीं
रामपुर की मिलक सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजबाला 5912 मतों से विजयी घोषित की गई हैं। राजबाला को कुल 97948वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के विजय सिंह को 92036 वोट मिले। मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से तीसरे स्थान पर बसपा के सुरेंद्र सिंह सागर रहे, उन्हें 31492 वोट मिले हैं
प्रयागराज: शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र हर्षवर्धन बाजपेयी जीते
प्रयागराज जिले के शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की नाव ने हर्षवर्धन बाजपेयी को चुनावी वैतरणी पार करा दी। यहां की जनता ने उन पर भरोसा बरकरार रखा और दोबारा उन्हें विधायक चुना।
रामपुर जिले की 5 विधानसभा सीटों का परिणाम
1- रामपुर शहर विधानसभा सीट
आजम खां- सपा- 131225
आकाश सक्सेना- भाजपा- 76084
सदाकत हुसैन – बसपा— 4940
2- मिलक सुरक्षित सीट
राजबाला- भाजपा- 97948
विजय सिंह- सपा- 92036
सुरेंद्र सिंह सागर-बसपा-31492
3- स्वार सीट
-अब्दुल्ला आजम- सपा- 126162
-हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां- अपना दल एस-65059
-अध्यापक शंकर लाल सैनी- बसपा- 15035
4- चमरौआ सीट
नसीर अहमद खां- सपा- 100976
मोहन लोधी–भाजपा- 66686
अली युुसूफ अली- कांग्रेस- 18213
5- बिलासपुर सीट
बलदेव सिंह औलख-भाजपा- 101998
अमरजीत सिंह- सपा- 101691
रामऔतार कश्यप- बसपा- 18870
कांठ में पहली बार दौड़ी साइकिल
हसनपुर से वाया नौगांवा सादात कांठ पहुंचे कमाल अख्तर ने साइकिल दौड़ाकर कमाल कर दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जीत दर्ज कर कांठ से पार्टी का खाता खोल दिया। यहां से सपा को पहली बार जीत मिली है। इससे पहले कांठ में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा।
मुरादाबाद नगर सीट से भाजपा के रितेश गुप्ता जीते
मुरादाबाद नगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी रितेश गुप्ता ने 782 मतों से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने सपा के हाजी यूसुफ अंसारी को शिकस्त दी है। गुप्ता ने इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है।
गोंडाः विधानसभा चुनाव परिणाम
मेहनौन
विनय कुमार द्विवेदी (भाजपा)- 107327
नंदिता शुक्ला (सपा)- 84109
शिवकुमार (बसपा)- 10883
गोंडा सदर
प्रतीक भूषण सिंह (भाजपा)- 96528
सूरज सिंह (सपा)- 89829
मोहम्मद जकी (बसपा)- 5758
मनकापुर (सु)
रमापति शास्त्री (भाजपा)-104824
रमेश गौतम (सपा)- 62428
श्याम नारायन (बसपा)- 6513
कटरा बाजार
बावन सिंह (भाजपा)- 112291
बैजनाथ दुबे (सपा)- 93834
विनोद कुमार शुक्ल (बसपा)- 18218
करनैलगंज
अजय कुमार सिंह (भाजपा)- 108109
योगेश प्रताप सिंह (सपा)- 72637
रंजीत गोस्वामी (बसपा)-3764
तरबगंज
प्रेम नारायन पांडेय (भाजपा)-125325
राम भजन चौबे (सपा)-71635
लालजी यादव (बसपा)-3751
गौरा
प्रभात वर्मा (भाजपा)-73545
संजय विद्यार्थी (सपा)-50571
राम प्रताप सिंह (कांग्रेस)-31589
चंदौली से सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव जीते
चंदौली के 382 सकलडीहा विधानसभा सीट से सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के सूर्यमुनि तिवारी को 16661 वोटों से हराया। प्रभुनारायण सिंह यादव को मिले 86328 वोट और सूर्यमुनि तिवारी को 69777 वोट।
कल्याणपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलिमा कटियार जीतीं
कानपुर कल्याणपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलिमा कटियार को 97,043 वोट मिले और सपा प्रत्याशी सतीश निगम को 75649 वोट मिले। मौजूद विधायक नीलिमा कटियार ने 21394 वोटों से जीत हासिल हुई।
हमीरपुर की राठ विधानसभा सीट
मनीषा अनुरागी (भाजपा)- 139105
चंद्रवती वर्मा (सपा)- 76746
प्रसन्न भूषण (कांग्रेस)- 24221
भाजपा प्रत्याशी 62359 मतों से जीतीं।
शाहजहांपुर: भाजपा ने पांच सीटें जीतीं, एक पर बढ़त
भाजपा ने शाहजहांपुर जिले की छह में से पांच सीटों पर जीत हासिल की है। कटरा विधानसभा का रिजल्ट देर शाम तक घोषित नहीं किया गया है। नगर सीट से प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा प्रत्याशी तनवीर खां को 9,634 वोटों से हरा दिया। वह लगातार नौंवी बार विधायक बने हैं। उन्हें 109188 वोट हासिल हुए। जलालाबाद में भाजपा प्रत्याशी हरिप्रकाश वर्मा ने सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को 4, 699 वोटों से हराया। तिलहर में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा ने सपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा को 13, 382 वोटों से शिकस्त दी। पुवायां में भाजपा प्रत्याशी चेतराम ने सपा प्रत्याशी उपेंद्रपाल को 51,626 वोटों से हराया है। ददरौल में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने सपा के राजेश वर्मा को 9814 वोटों से मात दी। कटरा विधानसभा सीट में देर शाम तक परिणाम घोषित नहीं किया गया। 29 राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी वीरविक्रम सिंह प्रिंस 325 वोटों से सपा प्रत्याशी राजेश यादव पर बढ़त बनाए हुए थे। अभी दो राउंड की मतगणना के परिणाम नहीं घोषित किए गए हैं।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…