Advertisement

Categories: home

विश्व गौरैया दिवस पर बांटे गए घोंसले और गोष्ठी का हुआ आयोजन

अवनीश श्रीवास्तव@express views

पीलीभीत। वन्य एवं वन्य जीव प्रभाग पीलीभीत, पीलीभीत टाइगर रिजर्व और विश्व प्रकृति निधि के मार्गदर्शन में समाधान विकास समिति विपनेट क्लब द्वारा विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे बताया गया कि किस प्रकार कीटनाशकों के इस्तेमाल, आहार- आवास की कमी, मोबाइल फोन तथा मोबाइल टावरों से निकलने वाली सूक्ष्म तरंगे गौरैया के अस्तित्व के लिए खतरा बन रही हैं।
आवास विकास स्थित डब्ल्यूडब्ल्यूएफ कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक वानिकी के रेंजर श्री देवेंद्र कुमार डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी श्री नरेश कुमार और वरिष्ठ पत्रकार श्री केशव अग्रवाल ने गौरैया सहित अनेक जीवन की जीवन पर रोशनी डालते हुए वहां मौजूद लोगों को जानकारी दी इसके अलावा गौरैया स्वच्छ पर्यावरण की सूचक है ।
जिस पर्यावरण में गौरैया रह सकती है वह पर्यावरण हमारे लिए स्वस्थ है। कई बार लोग अपने घरों में पक्षी के घोसले को बसने से पहले उजाड़ देते हैं।बच्चे इन्हें पकड़कर पहचान के लिए पैर में धागा बांधकर छोड़ देते हैं, जिससे पेड़ की टहनियां- शाखाओं में अटक कर इनकी जान को खतरा हो जाता है ।
कई बच्चे गौरैया के बच्चों को पकड़कर उनके पंखों को रंग देते हैं ,जिससे उड़ने में दिक्कत होती है और उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। हमें ऐसी आदतों के विरुद्ध बाल एवं किशोर पीढ़ी को जागरूक करना पड़ेगा। 2010 से निरंतर गौरैया दिवस मना रहे हैं तथा 2012 में गौरैया को दिल्ली सरकार द्वारा राज्य पक्षी घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में वन दरोगा सोनी सिंह,नवनीत सिंह बोरा, प्रेमचंद्र मौर्या, राजेंद्र राजपूत, राहुल कुमार अनीश कुमार सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

13 hours ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

13 hours ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

19 hours ago

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…

1 day ago

मस्जिद में तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ भेजा गया जेल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…

2 days ago

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरे मासूम की कुचलकर मौत, मां गंभीर रूप से घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

2 days ago