Advertisement

Categories: home

पेट्रोल पम्प के सैलमैन को गोली मारकर बदमाशो ने की लाखों की लूट, जिले में पुलिस का सघन चैकिंग अभियान

पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन को दिनदहाड़े हथियारों से लैस बदमाशों ने गोली मारकर लाखों की नकदी लूट ली है। सोमवार सुबह पेट्रोल पंप का सैलमैन और मैनेजर बैंक में करीब 13 लाख की नकदी जमा करने जा रहे थे।रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैन और मैनेजर को हथियारों के बल पर लूट लिया।

बताते हैं लूट का विरोध करने पर सेल्समैन को गोली मार दी गई, जिसके चलते सेल्समैन घायल है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुचे। इसके बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रसार गांव निवासी रघुनाथ तराई फिलिंग स्टेशन में सेल्समैन का काम करते है। होली के चलते तीन दिन से बैंक बंद थे। सोमवार को बैंक खुले। इस पर सुबह करीब 11 बजे पेट्रोल पंप के मैनेजर विजय प्रकाश के साथ बाइक पर बैठकर बैंक पैसा जमा करने जा रहे थे।

सेल्समैन ने बताया कि बैग में लगभग 13 लाख रुपए के थे। वह पेट्रोल पंप से बैंक को रुपया जमा करने निकले थे। इसी दौरान तीन लोग अपाचे बाइक से उनके पास आए। पहले मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। उसके बाद बाइक पर बैठे रघुनाथ की आंखों में मिर्ची झोंक दी। यह देख मैनेजर विजय प्रकाश भाग खड़ा हुआ। रघुनाथ बाइक लेकर गिर पड़े। इसके बाद भी बैग पकड़े रहे। उसी दौरान लुटेरों ने रघुनाथ के पैर पर गोली मार दी। वह बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे।

इस दौरान बदमाशों ने दो-तीन और फायर किए। मगर, छीना झपटी में बैग से निकली नोटों की गड्डी जमीन पर गिर गई। जिन्हें उठाकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। फायरिंग आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। बदमाशों की तलाश में शहर से लेकर देहात तक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान चल रहा है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago