Advertisement

Categories: home

व्यापार मंडल की पुलिस लाइन में आयोजित हुई गोष्ठी

अवनीश श्रीवास्तव@expressviews पीलीभीत ।आज व्यापार मंडल की गोष्ठी पुलिस लाइन में आयोजित की गई जिसमें यातायात व्यवस्था, तेज रफ्तार में दौड़ रही बाइक, पटाखा बुलट, शहर में सीसीटीवी कैमरे, लगी स्ट्रीट लाइटें और मेन मार्केट में जाम से निजात और शहर में टमटम की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है जिसको लेकर चर्चा की गई।
युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा की हर महीने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मीटिंग आयोजित की जाती है, जिसमें समस्याओं को लिखा तो जाता है पर निवारण नहीं होता है और समस्याएं दिन पर दिन नई पैदा होती जाती है व्यापारियों की समस्याओं के लिए जो गोष्ठी का आयोजन किया जाता है उसमें समस्त व्यापारियों को अपने अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी द्वारा निमंत्रण ना पहुंचने पर व्यापारी नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे शहर की अर्थव्यवस्था का पता नहीं चल पाता।
रिषभ सिंह ने कहा की जाम की स्थिति में सुधार आ सके उसके लिए बड़े वाहनों का मार्केट में अंदर आना बंद किया जाए और उनका एक निर्धारित समय बांधा जाए साथ ही शहर में सीसीटीवी कैमरे को लेकर समस्त व्यापारियों के लिए जागरुक किया जाये और साथ ही स्ट्रीट लाइट लगवाई जाये।और शहर के अंदर वन वे किया जाये जिशसे शहर के अंदर की जाम की समस्या से निपटा जा सके

पुलिस प्रशासन द्वारा सभी समस्या का समाधान निकालने का भरोसा दिया और कहा हम जल्द से जल्द तेज़ रफ़्तार बाइकर्स और पटाका बुलेट वाली साइलेंसर गाड़ी का चालान अभियान चलाएंगे और व्यापारी भाइयो से निबेदन है वो अपनी दुकानों पे cctv अबस्य लगवाए….
व्यापार मंडल की गोष्ठी में आए व्यापारी बंधु शैली शर्मा युवा जिलाध्यक्ष, युवा महामंत्री ऋषभ सिंह, संजय गुप्ता, सनी गुप्ता, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, कपिल गुप्ता, बंटी शर्मा, सुरेश, वीरेंद्र वर्मा, दीपक गुप्ता, सचिन गुप्ता, संजीव वर्मा, संजीव गुप्ता आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

2 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

3 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

5 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

13 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

17 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

17 hours ago