Advertisement

Categories: home

व्यापार मंडल की पुलिस लाइन में आयोजित हुई गोष्ठी

अवनीश श्रीवास्तव@expressviews पीलीभीत ।आज व्यापार मंडल की गोष्ठी पुलिस लाइन में आयोजित की गई जिसमें यातायात व्यवस्था, तेज रफ्तार में दौड़ रही बाइक, पटाखा बुलट, शहर में सीसीटीवी कैमरे, लगी स्ट्रीट लाइटें और मेन मार्केट में जाम से निजात और शहर में टमटम की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है जिसको लेकर चर्चा की गई।
युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा की हर महीने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मीटिंग आयोजित की जाती है, जिसमें समस्याओं को लिखा तो जाता है पर निवारण नहीं होता है और समस्याएं दिन पर दिन नई पैदा होती जाती है व्यापारियों की समस्याओं के लिए जो गोष्ठी का आयोजन किया जाता है उसमें समस्त व्यापारियों को अपने अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी द्वारा निमंत्रण ना पहुंचने पर व्यापारी नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे शहर की अर्थव्यवस्था का पता नहीं चल पाता।
रिषभ सिंह ने कहा की जाम की स्थिति में सुधार आ सके उसके लिए बड़े वाहनों का मार्केट में अंदर आना बंद किया जाए और उनका एक निर्धारित समय बांधा जाए साथ ही शहर में सीसीटीवी कैमरे को लेकर समस्त व्यापारियों के लिए जागरुक किया जाये और साथ ही स्ट्रीट लाइट लगवाई जाये।और शहर के अंदर वन वे किया जाये जिशसे शहर के अंदर की जाम की समस्या से निपटा जा सके।

पुलिस प्रशासन द्वारा सभी समस्या का समाधान निकालने का भरोसा दिया और कहा हम जल्द से जल्द तेज़ रफ़्तार बाइकर्स और पटाका बुलेट वाली साइलेंसर गाड़ी का चालान अभियान चलाएंगे और व्यापारी भाइयो से निबेदन है वो अपनी दुकानों पे cctv अबस्य लगवाए….
व्यापार मंडल की गोष्ठी में आए व्यापारी बंधु शैली शर्मा युवा जिलाध्यक्ष, युवा महामंत्री ऋषभ सिंह, संजय गुप्ता, सनी गुप्ता, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, कपिल गुप्ता, बंटी शर्मा, सुरेश, वीरेंद्र वर्मा, दीपक गुप्ता, सचिन गुप्ता, संजीव वर्मा, संजीव गुप्ता आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago