Advertisement

Categories: home

जनता ने योगी को फिर से मुख्यमंत्री बनाया, हमने तो बस आज नेता चुना है – अमित शाह

@desk:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में मुख्य केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आज भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा कि योगी जी को उत्तर प्रदेश की जनता ने बनाया है। उन्होंने कहा कि हमने आज एक बार फिर से उन्हें दल नेता जरूर चुना है परंतु प्रधानमंत्री जी ने चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत में ही कह दिया था कि हम उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर से सुशासन की सरकार बनाने जा रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक प्रदेश की जनता ने प्रत्येक चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी पर अपना विश्वास जताया है। राजनीति के पंडितों को राजनीतिक मीमांसा करते समय इस पर गहन विचार करना होगा कि आखिर जनता ने बार बार अपना विश्वास भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व पर कैसे जताया है।

शाह ने कहा कि यह जो बदलाव आया है यह देश की जनता के प्रति हमारी समर्पित कार्यशैली के चलते संभव हुआ है। उत्तर प्रदेश के विकास की जो नींव डालने का काम पांच साल में हुआ है, उसको अगली पांच वर्ष आम जनता की आकांक्षा को पूरा करने हेतु और आगे ले जाना है। हम सब विजय के आनंद के साथ आज यह संकल्प लेकर जाएं कि सुरक्षा और सुशासन का जो भाव जनता ने पसंद किया है वह और अच्छे ढंग से आगे बढ़ाया जाए।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

4 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

5 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

7 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

15 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

19 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

19 hours ago