पीलीभीत।राज्यमंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी मिलें) बनने के बाद पहली बार जिले में आए संजय सिंह गंगवार का उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। तमाम कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा पर पहुंचकर उनकी अगवानी की। वाहनों के लंबे काफिले के साथ राज्यमंत्री ने शहर में प्रवेश किया। स्वागत में जगह जगह भव्य द्वार सजाए गए। देर शाम वह अपने जनसहयोग कार्यालय पर पहुंच सके।
शुक्रवार को दोपहर राज्यमंत्री के काफिले ने जिले की सीमा गढ़वाखेड़ा से प्रवेश किया। तमाम कार्यकर्ता पहले से ही उनका अगवानी के लिए वहां पहुंच गए थे। राज्यमंत्री का काफिला देखते ही नारे लगने लगे। पूरनपुर, गजरौला में भी स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। शहर में आने के बाद राज्यमंत्री सबसे पहले पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे।
वहां जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने अगवानी करते हुए स्वागत किया। इसके बाद बांसुरी चौराहा से नौगवां चौराहा, छतरी चौराहा होते तेल मिल कालोनी स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पहुंचे। वहां से मुख्य बाजार होते हुए स्टेशन रोड, चौक बाजार, रंगीलाल चौराहा, लाल रोड, बिजलीघर चौराहा आदि पर राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद यशवंतरी देवी मंदिर मार्ग से होते हुए उनका काफिला टनकपुर रोड स्थित जन सहयोग कार्यालय पहुंचा। राज्यमंत्री के काफिले में उनके अनुज ललौरीखेड़ा के ब्लाक प्रमुख अजय गंगवार, ब्रज क्षेत्र के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष विजय गंगवार, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री शैली अग्रवाल, अमरिया के ब्लाक प्रमुख निशान सिंह, अंकुर गुप्ता, संजय गुप्ता, गुरु भाग सिंह, मझोला के पूर्व चेयरमैन अजय गोयल, दीपक अग्रवाल, कार्तिक भसीन, राजीव सिघल ,मनीष अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल , भाजपा नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, विधायक प्रवक्तानंद सहित अन्य लोग शामिल रहे।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…