Advertisement

Categories: home

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के बाद गोरखपुर जाएंगे सीएम योगी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में सेंध के मसले ने तूल पकड़ लिया है। धार्मिक नारा लगाते युवक ने जिस प्रकार से गोरखनाथ मंदिर परिसर में घुसने में कामयाबी हासिल की, उसने मंदिर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर पर पूर्व में भी कई बार हमले का प्रयास हो चुका है। अबकी बार हमने में जिस प्रकार से आरोपी मंदिर में घुसने की कोशिश में सफल हुआ और उसने धारदार हथियार से सुरक्षा में लगे दो पीएसी जवानों को घायल कर दिया। यह मामला अब काफी गंभीर हो गया है। इस बीच सोमवार की शाम सीएम योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर पहुंच रहे हैं। इससे पहले घटना में टेरर एंगल की जांच के लए उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्कॉड की टीम गोरखपुर पहुंच चुकी है। यूपी एटीएस एसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही, घटना की जांच में आतंकी कनेक्शन को देखते हुए एनआईए और आईबी को भी लगाया गया है।

गोरखनाथ मंदिर में हमला मामले पर राजनीतिक बयान भी सामने आने लगे हैं। मंदिर में अहमद मुर्तजा अब्बासी नाम के युवक ने घुसने का प्रयास किया। धारदार हथियार लेकर पहुंचे इस युवक ने धार्मिक नारा लगाते हुए पीएसी जवानों को निशाना बनाया। उनसे हथियार छीनने की कोशिश की। बाद में उसे लोगों और पुलिस की मदद से काबू किया गया। इस मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ मंदिर में अवैध रूप से घुसने और सुरक्षाकर्मियों पर हमले का प्रयास अत्यंत दुखद और निंदनीय है। प्रदेश सरकार ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

बहादुरी दिखाने वाले सिपाही होंगे सम्मानित
एडीजी विधि व्यवस्था प्रशांत कुमार ने गोरखनाथ मंदिर पर हमला मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ मंदिर में पीएसी जवानों पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना के आतंकी एंगल की जांच की जा रही है। साथ ही, इस मामले में बहादुरी दिखाने वाले सिपाही को सम्मानित किया जाएगा। एडीजी ने कहा कि मामले में तीनों सिपाहियों को 50-50 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। साथ ही, तीनों जवानों को शौर्य पदक देने की संस्तुति की जा रही है।

गोरखपुर मामले को लेकर गृह विभाग में विशेष बैठक हो रही है। इसमें गोरखनाथ मंदिर पर हमले के मामले की स्थिति को लेकर चर्चा हुई है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से बैठक ली जा रही है। इस बैठक में पुलिस अधिकारियों को भी बुलाया गया। एसीएस अवस्थी पुलिस के अलग-अलग अधिकारियों के साथ बैठक किए और पूरी स्थिति की जानकारी ली।

आरोपी के पिता ने मानसिक स्थिति बताई खराब
गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा के पिता ने बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह रोता रहता था। बहुत दुखी था। हम उसकी मानसिक स्थिति को समझ नहीं पाए। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसकी मानसिक स्थिति खराब होने की बात कही। नौकरी न होने और पारीवारिक कारण से बेटे के मानसिक स्थिति खराब रहने की बात कही जा रही है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

8 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

9 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

11 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

19 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

23 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

23 hours ago