बरेली।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध भड़काऊ बयान देने पर सपा विधायक शहजिल इस्लाम निशाने पर आ गए हैं। गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने उनके सीबीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर कार्रवाई कर दी। बिना नक्शा पास कराए बनाए गए पेट्रोल पंप पर बीडीए का बुलडोजर चला। सिर्फ मशीनें ही छोड़ी गई हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी मुस्तैदी से डटे रहे। अफसरों को जमीन सीलिंग की होने की भी जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
बता दें कि दो अप्रैल को एक कार्यक्रम के दौरान भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम नेे भड़काने वाला भाषण दिया था। सपा विधायक ने कहा था कि पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में हम लोगों से गलत व्यवहार किया। हमारी संख्या कम थी लेकिन, इस बार मजबूत विपक्ष है। उनकी आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से गोली चलेगी। इस भाषण के बाद सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही पुलिस ने सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के विरुद्ध भी बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अनुज वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…