Advertisement

Categories: home

अवैध रूप से विकसित हो रही रामेश्वरम कॉलोनी पर कब चलेगा योगी जी का बुलडोजर।

पीलीभीत ।रामेश्वरम कॉलोनी के कोलोनीजरों के हौसले बुलंद है, योगी सरकार कितने भी दावे करे किंतु भृष्ट सरकारी तंत्र की मिलीभगत से इन भूमाफियाओं को योगी के बुलडोजर का भी खौफ नही है। नगर से चंद किलोमीटर दूर पूरनपुर रोड स्थित सड़ा चौकी के निकट निर्माणाधीन रामेश्वरम कालोनी पर जोकि ग्राम मीरापुर स्थित गाटा संख्या 82 पर सरकारी तालाब को पाटकर विकसित की जा रही है उस पर लगातार प्लॉटिंग जारी है

पूर्व में रोक लगने के बाबजूद हो रही प्लॉटिंग
बता दें कि विवादित रामेश्वरम कॉलोनी जिसको पूर्व में एसडीएम व तहसीलदार ने मानकों के विपरीत बता उसकी प्लाटिंग व 143 होने पर रोक लगा दी थी जिसको भृष्ट राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से अब क्लीन चिट देते हुए कृषक भूमि को अकृषक भूमि में दर्ज कर 143 में दर्ज करवा दिया गया।
जबकि किसी भी कृषक भूमि को औद्योगिक , आवासीय, वाणिज्यिक प्रयोजनों से ही अकृषक बना 143 में दर्ज किया जा सकता है। और किसी भी भूमि को 143 में दर्ज करने हेतु उसके लिये रास्ता होना आवश्यक है ।
मालूम हो कि ये क्षेत्र जिला पंचायत के क्षेत्र में आता है रामेश्वरम कॉलोनी का कोई रास्ता नही है । जो रास्ता है वो विवादित सरकारी तालाब को पाटकर बनाया गया है। जिसकी जानकारी सामान्य लोगो को भी है जिसका फायदा ये भूमाफिया उठा रहे हैं ।

मीरापुर तालाब का सीमांकन न होने से हो रहे कॉलोनाइजरों के गलत मंसूबे पूरे

पूर्व में एसडीएम द्वारा पैमाइश करवाई गई किंतु भृष्ट राजस्व कर्मचारियों द्वारा उक्त सरकारी तालाब की तूदाबन्दी/सीमांकन नही करवाया गया।। जाहिर है कि मलाई खाकर भूमाफियाओं को खुली छूट देने का प्रयास पूर्व और वर्तमान कानूनगो व लेखपाल द्वारा किया गया होगा।
अब कॉलोनाइजर उक्त पाटे गए मीरापुर के तालाब से रास्ता दिखाते हुए जो कि 143में दर्ज नही है अपनी पिपरा भगू की जमीन का लेआउट पास करवा अपने मंसूवे पूरे करने का प्रयास कर रहे है।

क्या अवैध रूप से विकसित हो रही रामेश्वरम कॉलोनी पर चलेगा बाबा का बुलडोजर
सूत्रों के मुताबिक भूमाफियाओं ने अब सत्ताधारी नेताओं की भी शरण ले ली है। तो क्या अब अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग में मुख्यमंत्री योगी जी का बुलडोजर नही चलेगा।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

24 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

24 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago