Advertisement

Categories: home

चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह में वाहन चालक व परिचालक को किया जागरूक

पीलीभीत: आज चौथे सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का सम्मानकर दुर्घटनाओं में अपनी व दूसरों की जान बचाने की जागरुकता दी गई। कार्यक्रम में वाहन चालकों व अन्य को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाई गई।
साथ ही शिवसेना जिला अध्यक्ष शैली शर्मा और अखिल भारतीय हिन्दू महासभा जिला अध्यक्ष गौरव दीक्षित ने यातायात के कार्यक्रम में एआरटीओ अमिताभ राय एआरटीओ प्रशासन वीरेंद्र सिंह जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जो चालक हेलमेट पहना हुआ था सीट बेल्ट लगा हुआ था उसको गुलाब का फूल बुके देकर सम्मानित किया गया और जो नहीं लगाया था उसको जागरूक किया गया कि आगे से वह सीट बेल्ट पहने और हेलमेट का उपयोग करें क्योंकि जीवन बहुत अनमोल है।
परिवहन आयुक्त बरेली एम एल चौरसिया जी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के तहत ट्रैफिक नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। शिवसेना जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट लगाए लगाए, हेलमेट पहनने, नशा करके वाहन न चलाने और वाहन की स्पीड नियंत्रण में रखें।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष गौरव दीक्षित ने कहा अक्सर हम देखते हैं कि लोग जल्दबाजी के चक्कर में यातायात नियमों को किनारे कर देते हैं। जो बहुत ही चिंताजनक है। एआरटीओ प्रशासन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियम का पालन करने से हम सदैव सुरक्षित रहते हैं। यातायात नियमों का पालन बहुत जरूरी है। वाहन चलाते समय चालक के पास ड्राइविग लाइसेंस और वाहन का बीमा जरूर होना चाहिए। कहा कि नियमों का पालन कर हादसों को बहुत कम किया जा सकता है। एआरटीओ अमिताभ राय ने कहा कि इसके अलावा वाहन चलाने के दौरान इनके पालन से हम बिल्कुल एकाग्र हो सवारी करते हैं। हमें किसी दुर्घटना का भय नहीं होता है। अगर हम जरा सा गंभीर होकर नियमों का पालन करके वाहन चलाते हैं तो हम अपने साथ दूसरे की जिंदगी को भी बचा सकते है। टी एस आई अख़्तर अली ने बताया कि सप्ताह भर सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम किए जाएंगे। लोगों को ट्रैफिक संकेतांक के साथ दूसरे सभी नियम बताकर सुरक्षित सफर को जागरूक किया जाएगा।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago