Advertisement

Categories: home

भारत विकास परिषद ने दिव्यांगों का कराया स्वास्थ्य परीक्षण साथ ही कराया जलपान।

पीलीभीत।भारत विकास परिषद ने विकलांगों एवं दृष्टि बाधित मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए बिस्कुट पैकेट का नाश्ता एवं ठंडा शुद्ध पेयजल वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल सक्सेना ने बताया कि परिषद के ग्रीष्मकालीन कार्यक्रमों की श्रंखला के अंतर्गत यह कार्यक्रम निशक्त सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री अमृतलाल एवं सचिव श्री अनिल कमल के सहयोग से संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 200 मरीजों व उनके दावेदार उपस्थित थे बरेली रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज की टीम ने सभी का परीक्षण किया तथा जिन मरीजों को चश्मे की जरूरत थी उनको चश्मों का निशुल्क वितरण भी किया गया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के अध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह ने भारत विकास परिषद एवं निशक्त सेवा संस्थान की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा ऐसे कार्यक्रमों को जनहित के लिए लाभ का उद्देश्य बताया कार्यक्रमों में श्री अनिल कमल जी ने सभी का स्वागत किया तथा डॉ वीरेंद्र कुमार वीर भाई ने परिषद की तरफ से कार्यक्रम संयोजक होने के नाते सभी का आभार व्यक्त किया।
आज के कार्यक्रम में डॉ अश्वनी कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत दीक्षित डॉक्टर विजय कुमार सिंह श्री सौरभ अग्रवाल श्री वीके कपूर श्री प्रसनजीत एडवोकेट श्री राजेंद्र सक्सेना श्री प्रेम सागर शर्मा श्री श्रवण जयसवाल आदि अनेकों परिषद एवं निशक्त सेवा संस्थान के सदस्य उपस्थित थे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

23 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

23 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

23 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

23 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago