Advertisement

Categories: home

सर्राफा व्यापारी की मिली कार में लाश, लूट के बाद हत्या की आशंका

पीलीभीत।गुरुवार देर रात सड़क के किनारे खड़ी अपनी ही कार में सराफा व्यापारी की लाश मिली है।

कोतवाली क्षेत्र चूना वाली गली निवासी पवन गोयल(45) गुरुवार को अपनी कार से गांव कुंवरपुर तगादे पर गए थे। जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में निकल पड़े। पवन गोयल के भाई अरुण गोयल ने बताया कि जब वह उनकी तलाश में निकले तो रास्ते में पीलीभीत के निकट टनकपुर हाईवे पर गत्ता फैक्टरी के पास पवन गोयल अपनी ही कार में मृत अवस्था में मिले।

उनके सिर पर गोली लगी थी। अंगूठी, ब्रेसलेट, सोने की चेन गायब थी। इससे लगता है कि किसी ने उनकी हत्या की है। लाइसेंसी पिस्टल गाड़ी में ही पड़ा था। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। एसओजी को भी लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जैसे ही व्यापारी की लाश उनकी गाड़ी में पड़े होने की सूचना मिली तो तत्काल व्यापारी वर्ग के लोग घटना की ओर दौड़ पड़े। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को घटना की सूचना दी तभी कोतवाली की पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचे परिजन से उनके बारे में जानकारी ली।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है ।लूट के बाद हत्या की गई है या फिर आत्महत्या का मामला है। इस सवाल पर पुलिस की जांच चल रही है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

23 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

23 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

23 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

23 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago