पीलीभीत ।शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर पीस कमेटी की मीटिंगों में जनपद के विभिन्न धर्मगुरूओं से मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा व चर्च पर लगे मानक के अतिरिक्त लाउडस्पीकर को हटाये जाने की अपील की गयी थी जिसके फलस्वरूप जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित मंदिर, मस्जिद व गुरूद्वारा में लगे अतिरिक्त लाउडस्पीकर को धर्मगुरूओं द्वारा स्वेच्छा से हटाया गया। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा यशवन्तरी मन्दिर के महन्त श्री राजेश वाजपेई, गौरी शंकर मन्दिर के महन्त श्री जयशंकर शास्त्री पंडित जी व शनि देव मन्दिर के महन्त श्री आशुतोष मिश्र से वार्ता की गई जिसके फलस्वरूप आज उपरोक्त सभी मन्दिरों के महन्तों द्वारा मन्दिरों से उतारे गये लाउडस्पीकरों को स्वेच्छा से अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज पीलीभीत को दान किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी महन्तों से मिलकर उनको सम्मानित किया एवं उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गुरूद्वारा से उतारे गये लाउडस्पीकरों को गुरूद्वारा कमेटी द्वारा स्वेच्छा से आर्य कन्या इन्टर कॉलेज पीलीभीत को दान किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुनील दत्त व प्र0नि0 कोतवाली श्री हरीशवर्धन सिंह राठौर द्वारा गुरूद्वारा कमेटी से मिलकर उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा कर सम्मानित किया गया।
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…