Advertisement

Categories: home

व्यापारी से सिपाहियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में व्यापारी नेताओं ने थाने में किया प्रदर्शन

पीलीभीत।मोबाइल विक्रेता से बीती रात छतरी चौराहे पर सिपाहियों से नोकझोंक हो गयी जिस पर सिपाहियों ने उसको थाने ले जाकर अमानवीयता की हद पार करते हुए लाठियों से पिटाई की। जिसपर व्यापारियों ने सुनगढ़ी थाने गेट पर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि बीतीरात गैस चौराहा स्थित मोबाइल व्यापारी हरीश निमरानी कानपुर से आए अपने भाई श्यानु यादव को लेने छतरी चौराहे पर स्थित चाय की दुकान पर गया था तभी वहां पर मौजूद थाना सुनगढ़ी पर तैनात सिपाही कौशलेंद्र व उनके साथी ने छतरी चौराहे पर स्थित चाय की दुकान के पास चाय न पीने को कहा जिसको लेकर दोनो में विवाद पैदा हो गया, बाद में सिपाही द्वारा दोनो को थाना सुनगढ़ी में लाया गया फिर वहां पर लाठी-डंडों से हरीश निमरानी व उनके भाई श्यानू यादव की जमकर पिटाई की व उनसे गाली गलौज अभद्रता की गई। नाराज व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी और अन्य संगठन के पदाधिकारीयो द्वारा आज थाने पहुंचकर सिपाई पर कार्यवाही को लेकर थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया तथा थाने में मौजूद अधिकारियो से दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की शिकायत की ।
व्यापारी नेता शैली शर्मा ने कहा कि हर तवके के व्यापारी की समस्या को वह अपनी समस्या मानते हैं व्यापारी छोटा हो या बड़ा सब व्यापारी एक समान है और कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं, जिस तरह से दोनों प्रार्थियों पर लाठी बरसाई है जिससे उनके शरीर की खालें उधड़ गई जोकि बहुत अशोभनीय है और आगे से कभी ऐसा कोई कृत्य ना हो जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की । साथ ही अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सिपाही द्वारा की गई अभद्रता की जांच की जाएगी और आगे से किसी भी व्यापारी के ऊपर उत्पीड़न नहीं होगा ऐसा आश्वासन दिया।
जिला महामंत्री पीयूष अग्रवाल ने कहा कि इस तरीके से पुलिस द्वारा की गई मारपीट ठीक नहीं है और अगर प्रार्थी द्वारा कोई भी गलत किया गया होता तो उसकी वीडियो बनाई जाती है लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया सीधे थाने में लाकर गाली गलौज मारपीट की जो की बहुत ही निंदनीय है।
शिकायत सौंपने वालों में पीयूष अग्रवाल, गौरव दिक्षित, मोनू अवतार सिंह अमनदीप मिश्रा, शैली शर्मा, अभिषेक गंगवार, आशीष सैनी, हर्षित गंगवार, अरुन मिश्रा, राजू मौर्य, राहुल सक्सेना, राहुल सिंह, नितेश सक्सेना आदि व्यापारीगण वा संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

22 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

22 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

22 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

23 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago