Advertisement

Categories: home

पीलीभीत प्रेस क्लब एसोसिएशन के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया “राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस”

पीलीभीत। राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सोमवार 30 मई को वृद्ध सेवा संस्थान में पीलीभीत प्रेस क्लब एसोसिएशन रजिस्टर्ड पीलीभीत की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।

तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ए.आर.टी.ओ अमिताभ राय और जेल अधीक्षक उपस्थित हुए इन मुख्य अतिथियों का इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह ने फूल मालाएं पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर दुशाला उड़ा कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने सभी वृद्धो को सम्मानित किया एवं वरिष्ठ पत्रकारों रवि अग्रवाल मोहम्मद नसीम खान एवं जितेंद्र मोहन सक्सैना को भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने पत्रकारों एवं वृद्धों को अपने उद्बोधन में संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूं कि वृद्धों के बीच मुझे आने का निमंत्रण मिला एवं इनका आशीर्वाद मेरे को प्राप्त हुआ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जहां तक पत्रकारों की बात है यह देश का चौथा स्तंभ है पत्रकार वर्ग ही अपने लिखने के माध्यम से सभी को अवगत कराता है हमें रोजाना नई नई खबरें देश का हाल समाचार पत्र के माध्यम से ही हमें इसकी जानकारी देश और दुनिया की होती है उन्होंने कहा चौथा स्तंभ बहुत महत्वपूर्ण स्तंभ है लोगों की नजर पत्रकारों की लेखनी पर पहुंच जाती है सच दिखाने कोई नाराज हो जाए तो जाए मगर पत्रकारिता में सकारात्मक सोच होनी चाहिए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे ए.आर.टी.ओ अमिताभ राय ने कहा सभी पत्रकार बंधुओं को बात का ध्यान रखना है कि लेखनी से समाज का अहित ना हो उन्होंने कहा कि हम को सकारात्मक सोच भी रखनी चाहिए आप चौथे स्तंभ हैं सबके साथ साथ सागर आत्मक सोच भी रखनी चाहिए। श्री राय ने कहा कि पत्रकार ही एक ऐसा शख्स है जो देश और दुनिया की सारी खबरों से हम को अवगत कराता है़। हम बचपन से ही आकाशवाणी न्यूज़ पेपर के माध्यम से जागरूक होते आए हैं वरिष्ठ पत्रकारों का नाम लेते हुए एआरटीओ अमिताभ राय ने कहा कि हमारा पूरा उद्बोधन पत्रकारिता की ही देन है श्री राय ने कहा कि पत्रकारों के द्वारा जो भी उद्घाटन हुए एवं जो भी अच्छे कार्य हुए यह पत्रकारिता की ही देन रही हमें समाज में कैसे रहना है कैसे आचरण करना है लोकतंत्र का यह स्तंभ सच्ची घटनाएं दिखाता है आईना दिखाता हैं। वही वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद नसीम खां ने पत्रकारिता की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि आज हम सबके लिए बहुत ही गौरव की बात है कि प्रिंट मीडिया से जो लोग ताल्लुक रखते हैं वह उन हालातों का उन मुश्किलों का आवास रहा होगा पत्रकारिता के इस दौर में जिस समाचार पत्र को कभी थोड़ा बहुत वक्त लगा करता था आज कोई भी घटना 1 मिनट के अंदर हर एक व्यक्ति के पास पहुंच जाती है इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का आभार भी है इसी के साथ उन्होंने कहा प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जिस वर्चस्व में लड़ाई है प्रिंट मीडिया जहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अपना प्रतिनिधि मानने लगा है वहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया को उस तरह का भाव नहीं दे रहा है यह बहुत ही गहनीय स्थिति है वही प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सिंह ने सभी पत्रकारों को स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों में हम सभी को मिलजुलकर काम करना होगा इससे हमारा वर्चस्व और भी मजबूत होगा। साथ ही स्टे उन्होंने कहा कि पत्रकारों का देश मैं बड़ा योगदान है और समाज में भी हैं इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी पत्रकारों का हार्दिक अभिनंदन किया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार निर्माल कांत शुक्ला, आशीत शुक्ला सहित सुधीर दीक्षित, विभव शर्मा, राम नरेश शर्मा सहित तमाम पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु, आरटीओ अमिताभ राय, जेल निरीक्षक, प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सिंह, के के तिवारी, सूर्य प्रकाश शर्मा, अफसार अहमद, शक्ति सिंह चौहान, मुकुल शर्मा, नीरज मिश्रा, निर्मल कांत शुक्ला, असित शुक्ला, मोहम्मद नसीम खान, नईम अख्तर,आशुतोष शर्मा, अवनीश श्रीवास्तव, मोहित जौहरी, उज्ज्वल सक्सेना, अनुज सक्सेना, महिपाल गंगवार, मुकेश कुमार, प्रकाश चंद्र गुप्ता, नईम अहमद, विनय यादव, हर्षवर्धन वर्मा, ईश्वरी प्रसाद, वैभव शुक्ला, मयंक शर्मा, सौरभ सिंह, हरिओम वर्मा, मोहम्मद सादिक, पीके गौतम,मुनेंद्र पाल, महेंद्र कौशल, सौरभ सिंह, डॉ इसरार अहमद, राजकुमार विमल नईम अख्तर सर्वेश सिंह सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

16 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

16 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

16 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

18 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

18 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

20 hours ago