Advertisement

Categories: home

हिंदू जागरण मंच द्वारा शहर में निकाली गई छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा

पीलीभीत। हिंदू जागरण मंच द्वारा आज नगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा का आयोजन किया गया |

आज हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हिन्दू समाज के गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा का आयोजन हिन्दू जागरण मंच द्वारा किया गया।

प्रदेश से आए प्रांतीय संगठन मंत्री उमाकांत क्रांति, युवा अध्यक्ष अंशुमन क्रांति , बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद जी, सुरेश गंगवार जी व जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ततपश्चात गांधी प्रेक्षागृह से आरम्भ होकर स्टेशन रोड मेन बाजार होते हुए गौरी शंकर मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा में शिवाजी महाराज और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई झांकी आकर्षण का केंद्र रहे ।शोभायात्रा में नगर के व्यापारियों व समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई।

शोभायात्रा में जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन मोहन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष ऋषि कन्नौजिया, नगर मंत्री विकास श्रीवास्तव, स्वतंत्रदेवल, आशुतोष शर्मा, चेतन शर्मा, शैली शर्मा, संदीप चौहान, महेश श्रीवास्तव, कमल लोधी, आकाश सागर, रोहित देवल, अमन संजोग, विजय लोधी, आशीष लोधी, विशाल, नीरज रस्तोगी,पुनीत रस्तोगी आदि शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

14 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

14 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

14 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

16 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

17 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

19 hours ago