Advertisement

Categories: home

अग्निपथ’ के विरोध में आज बिहार में बंद, कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

@deskअग्निपथ योजना को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। एक दर्जन से ज्यादा राज्य हिंसक प्रदर्शन की चपेट में हैं। ट्रेनों को फूंका जा रहा है। छात्र पिछले तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच योजना के विरोध में छात्र संगठनों ने 24 घंटे के बिहार बंद का आह्वान किया है। यह बंद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से बुलाया गया है। वहीं योजना के विरोध में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक बुलाई है। वह सुबह 11:30 बजे अधिकारियों संग बैठक करेंगे।

पटना में कढ़ी सुरक्षा के इंतजाम
अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पटना के डाक बंगाल क्रॉसिंग पर कड़ी सुरक्षा की गई है। यहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सिटी एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। छात्रों को शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन की अनुमति है, अगर वे हिंसा करेंगे तो हम कार्रवाई करेंगे।

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में कांग्रेस रविवार को सत्याग्रह करेगी। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कांग्रेस के सभी सांसद, कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

अग्निवीरों के लिए CAPF और असम राइफल्स में 10 फीसदी कोटा
केंद्र सरकार ने मंगलवार को एलान किया कि वह सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत चुने गए युवाओं को चार साल पूरे करने के बाद सीएपीएफ और असम राइफल्स जैसे बलों में 10 फीसदी आरक्षण देगा। सरकार की तरफ से यह एलान ऐसे समय में आया है, जब पूरे देश में अग्निपथ स्कीम को लेकर युवा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा सीएपीएफ और असम राइफल्स में निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से 3 साल की छूट देने का भी फैसला किया है। अग्निवीर के पहले बैच के लिए, आयु में छूट निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से 5 वर्ष के लिए होगी।

बिहार बंद के दौरान ट्रक और बस में लगाई आग
अग्निपथ योजना के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान भी आगजनी की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने जहानाबाद में टेहटा ओपी के बाहर खड़े ट्रक और बस में आग लगा दी। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश में अब तक 260 लोग गिरफ्तार
अग्निपथ योजना के विरोध में उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन में अब तक 260 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 109 गिरफ्तारियां बलिया में हुई हैं। वहीं चार जिलों में कुल छह मामले दर्ज किए गए हैं।

तेलंगाना: मृतक राकेश के परिवार को 25 लाख का मुआवजा
अग्निपथ योजना के खिलाफ तेलंगाना में हुए प्रदर्शन के दौरान छात्र राकेश की मौत पर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दुख व्यक्त किया है। राकेश की मौत सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री केसीआर ने राकेश के परिजनों 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की घोषणा की है।

बिहार के 12 जिलों में इंटरनेट बंद
छात्र संगठनों की ओर से बुलाए गए बिहार बंद और तीन दिन से हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए नीतीश सरकार ने राज्य के 12 जिलों में इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है। जिन जिलों में इंटरनेट सुविधा पर रोक लगाई गई है, उनमें रोहतास, लखीसराय, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, सारण, समस्तीपुर, बेगूसराय, नवादा, चंपारण और वैशाली शामिल हैं। यह रोक अलग 48 घंटे तक लागू रहेगी।

अग्निपथ’ के विरोध में आज बिहार बंद, कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
अग्निपथ योजना के विरोध में छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को राजद और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा का समर्थन मिला है। खास बात यह है कि ‘हम’ भाजपा के सहयोगी दलों में से एक है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

12 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

12 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

12 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

14 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

15 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

17 hours ago