Advertisement

Categories: home

बिथरी चैनपुर ब्लॉक में योग दिवस पर लोगो ने किया योग


@desk:अमृत योग माह के अंतर्गत आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 21 जून 2022 को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली श्री डीके द्विवेदी के निर्देशन एवम डॉक्टर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में विकास खंड बिथरी चैनपुर के परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर का शुभारंभ श्री हरेंद्र पटेल ब्लॉक प्रमुख, श्री बीके शर्मा खंड विकास अधिकारी व डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग शिविर में योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया।

योग शिविर में योगाचार्य श्री विभाकर उपाध्याय व पूर्ति गुप्ता के द्वारा क्षेत्रीय जनमानस को कॉमन योग प्रोटोकाल के अनुसार विभिन्न योग, आसन,मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। इस बार की थीम YOGA FOR HUMINITY(मानवता के लिए योग) के बारे में आम जनता को विस्तार से बताया गया।खंड विकास अधिकारी श्री बी के शर्मा ने शिविर में उमड़ी क्षेत्रीय ग्रामीण जनता से अपील की कि योग कोई एक दिन का कार्यक्रम नहीं होता। इसका वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब हम सब योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। श्री शर्मा के अनुसार योग का अर्थ है जोड़ना,अर्थात आत्मा का परमात्मा से मिलन ही योग है।राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर करोड़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने मानव जीवन में योग के महत्व को समझाते हुए कहा कि किसी भी कार्य को कुशलता पूर्वक करना ही योग है।यह तब ही संभव है जब हम स्वस्थ होंगे।उन्होंने बताया योग को अपना कर निरोगी और दीर्घायु जीवन को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री हरेंद्र पटेल ने बताया की योग भारत की प्राचीन विधा है।आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है।विश्वस्तर पर योग को स्थापित करने का श्रेय हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है।आज पूरी दुनिया योगमय है।श्री पटेल ने समारोह शिविर में उमड़ी क्षेत्रीय ग्रामीण जनता का आभार व्यक्त किया और कहा की समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाते रहेंगे।योग शिविर के समापन से पूर्व श्री पटेल ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर करोड़ की पूरी टीम का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार जताया।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

22 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

22 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

23 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

23 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago