Advertisement

Categories: home

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले व तहसीलों पर लगाए गए योग शिविर

योग करते हुए जिलाधिकारी व मंत्री

पीलीभीत।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में दस स्थानों पर जिला प्रशासन की ओर से योग शिविर लगाए गए। इनके अलावा विभिन्न स्थानों की ओर से भी शिविर लगाए गए। इनके अलावा तमाम लोगों ने अपने मकानों की छतों पर योग किया, इन सभी में महिलाओं की भी अच्छी खासी भागीदारी रही है। गांधी स्टेडियम में सुबह छह बजे से योग शिविर शुरू होना था लेकिन विभिन्न स्कूलों की शिक्षिकाएं तथा अन्य संगठनों से जुड़ी महिलाओं को एक घंटे पहले ही स्टेडियम में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। छह बजे तक मैदान पर काफी संख्या में पुरुषों के साथ ही महिलाएं एकत्र हो गईं।

योग करने के लिए सभी ने अपना अपना आसन संभाल लिया। इस बीच जिलाधिकारी पुलकित खरे भी अन्य अधिकारी व मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप मौजूद रहे। मंच पर योगाचार्य पूरनलाल जी, प्राची सक्सेना, सीए संजय अग्रवाल ने योग के महत्व को बताते हुए योग करवाया।

तहसील अमरिया में भी लगा योग शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तहसीलों व कस्बो में भी योग शिविर लगाए गए। इसी क्रम में अमरिया तहसील में ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह ने दीप जलाकर योग शिविर का शुभारंभ किया।

योग प्रशिक्षक मोहित कुमार ने योग का महत्व बताते हुए योग करवाया। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने कहा कि योग हमे प्रकृति के करीब लाता है। इसको रोजाना नियमित करना चाहिये। कार्यक्रम में तहसीदार जनार्दन सिंह, नायब तहसीलदार, दुष्यंत प्रताप सिंह, खण्ड विकासधिकारी नेमचन्द, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ रजनी राठौर ,ग्राम प्रधान , ग्राम पंचायत अधिकारी व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

21 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

21 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

22 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

22 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago