Advertisement

Categories: home

पीलीभीत में पिकअप पेड़ से टकराई, 10 की मौत 7 घायल, हरिद्वार से स्नान कर लौट रहा था परिवार

@desk:-पीलीभीत से सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां नेशनल हाईवे पर आज सुबह 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में पिकअप में सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोगों के घायल होने की खबर है. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के पूरनपुर हाईवे पर गजरौला स्थित मालामोड़ पर एक पिकअप पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत होने की बात सामने आई है. इसके साथ ही करीब सात श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं. यह सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं का परिवार हरिद्वार में गंगा स्नान और दर्शन कर लौट रहा था.राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी . पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर मृतकों और गंभीर घायलों को अस्पताल भेज भेज दिया .
हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है, जिसके कारण पिकअप अचानक बेकाबू होकर पलट गई. यह हादसा तड़के सुबह चार बजे के करीब हुआ. हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की अस्‍पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. सीएम योगी ने ट्वीट कर पीलीभीत सड़क हादसे की घटना पर दुख जताया है.

सीएम ने ट्वीट कर लिखा

जनपद पीलीभीत में सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा घायलों के उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. साथ ही सीएम ने मृतको को आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है

रिपोर्ट:- अवनीश श्रीवास्तव

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

21 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

21 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

22 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

22 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago