Advertisement

Categories: home

रात के अंधेरे में टिकरी में हो रहा जमकर अवैध खनन, भृष्ट कर्मचारियों की मदद से ठेकेदार करवा रहा खनन।



रिपोर्ट:विमलेश कुमार

बरखेडा । अवैध खनन करने वाले ठेकेदार मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं। यह जमकर मिट्टी का दोहन करने में लगे हुए हैं और नियमों को ताक पर रख रात के अंधेरे में जमकर अवैध का काला कारोबार संचालित कर रहे हैं। मौजूदा समय में टिकरी और बरखेड़ा के मध्य में टिकरी का एक ठेकेदार पुलिस और राजस्व की मिलीभगत के चलते रात के अंधेरे में कारोबार कर रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत सामने या उनके कार्य करने के लहजे मे हीलाहवाली मगर यह आला अधिकारी चंद पैसों के चलते मिट्टी का खनन कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिसके चलते खनन ठेकेदार जमकर इसका फायदा उठाने में लगे हुए हैं। टिकरी और बरखेड़ा के मध्य में नवनिर्मित बिल्डिंग में लगातार खनन ठेकेदार रात के अंधेरे में मिट्टी भराव का काम कर रहे हैं। उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन यार राजस्व विभाग की टीम ने इसके बारे में जानकारी करने की जहमत तक नहीं उठाई है, कि आखिर यह खनन का काम कौन कर रहा है। आखिर इतनी भारी खेप मिट्टी की कैसे इस प्लाट के अंदर आ गई है यह अपने आप में अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाने का काम कर रही है।

मार्ग पर पड़ी मिट्टी बन रही मुसीबत का सबब

क्योंकि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है जिसके चलते मंगलवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं जिस मार्ग से मिट्टी की ट्राली या गुजरती है उस मार्ग पर काफी मात्रा में मिट्टी सड़क पर फैल जाती है और बरसात में यह मिट्टी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। वहीं साइकिल सवार व बाइक सवार चालक कई बार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। उसके बावजूद भी ठेकेदार पर कार्रवाई करने में अधिकारी हीला हवाली कर रहे हैं।

चंद कदमों की दूरी पर तैनात होती पुलिस पिकेट
आपको बता दे कि पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बाद से पुलिस प्रशासन तो सकते में आया और वहां पर पुलिस पिकेट तैनात भी कर दी मगर पुलिस पिकेट सिर्फ पेट्रोल पंप की ही रखवाली करने में व्यस्त रहता है। इसके अलावा इधर-उधर होने वाले गैरकानूनी कामों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

21 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

21 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

22 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

22 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago