Advertisement

Categories: home

ट्विटर अकाउंट पर किया जा रहा फर्जी निस्तारण अकाउंट पर अधिकारियों को किया जा रहा है गुमराह


vimlesh kumar@express views

बरखेडा। कर्मचारी अधिकारियों को गुमराह करने में तनिक भी देर नहीं लगाते हैं। किसी भी तरह का गोलमाल करना हो तो उसमें वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। यही कारण है, कि अब सोशल मीडिया पर चल रहे ट्विटर अकाउंट में भी कर्मचारी गोलमाल करने में पीछे हटते नजर नहीं आ रहे हैं। शिकायतों का निस्तारण फर्जी तरीके से किया जा रहा है। सिर्फ और सिर्फ अधिकारियों को दिखाने के लिए उस पर निर्देशित तो कर दिया जाता है। मगर कार्य को अमल में नहीं लाया जाता है।

जहां एक ओर योगी सरकार डिजिटल इंडिया बनाने की कवायद कर रही है। तो वही कर्मचारी डिजिटल इंडिया का पलीता लगाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही कारण है कि अगर किसी भी व्यक्ति के द्वारा ट्विटर अकाउंट पर किसी भी मामले की शिकायत की जाती है, तो आला अधिकारियों को गुमराह करने के लिए उस पर फर्जी तरह से निस्तारण कर दिया जाता है। मगर कार्रवाई को अमल में नहीं लाया जाता है। यही कारण है, कि गैर कानूनी ढंग से काम करने वाले लोगों के हौसले बुलंद हो चुके हैं और वह जमकर फल फूल रहे हैं। मामले में अगर किसी विभागीय अधिकारी से जानकारी भी करनी चाहेंगे। तो हर अधिकारी दूसरे विभाग पर पल्ला झाड़ते हुए नजर आएगा। मगर इसका खामियाजा सीधे तौर पर कहीं ना कहीं जनता जनार्दन को भुगतना पड़ रहा है।

खनन की शिकायतों पर किया जा रहा है गोलमाल

खनन की शिकायत को लेकर जब भी कभी किसी भी व्यक्ति के द्वारा ट्विटर अकाउंट के माध्यम से ट्यूट किया जाता है। तो उस उस पर अधिकारियों को गुमराह करने के लिए निर्देशित तो कर दिया जाता है। मगर हाले मौका स्थिति की बात की जाए, तो हालात जस के तस बने रहते हैं और खनन माफिया अपने कार्यों में मशगूल रहते हैं। यह कहीं न कहीं अपने आप में विभागीय अधिकारियों को खनन माफियाओं का चुनौती देना ही कहा जा सकता है।

बड़े स्तर पर युवक कर रहा खनन
बिलसंडा क्षेत्र के गांव घुंघचाईया मैं उमेश नामक युवक ने नहर से पश्चिम साइड में दुकानों के पीछे एक बड़े से प्लाट में पटान किया है। सैकड़ों की संख्या में ट्रालीओं से पटान कर डाला है। मगर ना ही हल्का लेखपाल को कोई मतलब है और ना ही हल्का सिपाही दरोगा को कोई मतलब है। भाई ठेकेदार कहता है, कि हम इन्हें हर रात का एक मोटा मुआवजा देते हैं। हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता। अगर मौके की अभी भी जांच कर ली जाए। तो स्थितियां साफ हो जाएंगी।

Express views

Recent Posts

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

3 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

3 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

5 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

22 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

23 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

1 day ago