Advertisement

Categories: home

भोपतपुर रेलवे यार्ड से हुई चोरी

vimlesh Kumar @express views

पीलीभीत । बरखेड़ा में भोपतपुर रेलवे यार्ड से रेलवे ठेकेदार का सरिया समेत बड़ी मात्रा में माल हुआ चोरी। आपको बता दें संदीप बिल्डर्स ने बरखेड़ा पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया जिसमें बताया कि वह संदीप बिल्डर्स प्लॉट नंबर 300 फैक्ट्री एरिया फेस 2 रामदरबार चंडीगढ़ में बतौर मैनेजर के पद पर नियुक्त है । जनपद पीलीभीत के भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर कंपनी का आरसीसी डंपिंग प्लेटफार्म और आरसीसी रोड तैयार करने में कंपनी का कार्य चल रहा है। जिसकी वर्तमान में देखरेख मेरे द्वारा की जा रही है ऑल डंपिंग प्लेटफार्म व रोड तैयार करने में सरिया, सीमेंट, शटरिंग आदि सामान की खरीददारी करके उसे रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे की जमीन पर स्टोर में सीमेंट अंदर व सरिया और शटरिंग का सामान स्टोर के पास बाहर रखा जाता था। करीब 3 माह पूर्व से हमारा थोड़ा थोड़ा करके सामान चोरी हो रहा था। स्टोर के पास बगीचे में अवधेश तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी बरखेड़ा जिनका हमारी लेवर से मेलजोल होने पर हम लोगों को कोई शक नहीं हो रहा था लेकिन हमारी लेबर ने रात्रि में एक दो बार अवधेश तिवारी को सरिया उठाते हुए देखा टोकने पर कहा की सांड को भगाने के लिए सरिया को उठाया था। थोड़ा थोड़ा करके हमारा सामान करीब 15 कुंटल सरिया, शटरिंग का कुछ सामान व पाइप, व चैनल चोरी हो गये । जब पास में रहने वाले अवधेश तिवारी से पूछा गया तब तिवारी ने कोई जवाब नहीं दिया अवधेश तिवारी पूरी रात अपने खेत में व स्टोर के पास झोपड़ी में आता जाता रहता था तथा चोरी किए गए सामान की हमारे आसपास लेबर को लेकर तलाश किया गया तो बराबर में अवधेश के खेत गन्ने में जगह जगह सरिया व शटरिंग का सामान दवा दिखाई दिया ।जिसमें बरखेड़ा पुलिस को संदीप द्वारा दिये गये शिकायती पत्र में बताया गया कि अवधेश तिवारी के खेत में जगह-जगह पर सरिया व अन्य सामान दवा हुआ है ।वहीं दी गई तहरीर के आधार पर बरखेड़ा पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

18 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

19 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

21 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago